चल समारोह में निकाली गई, राम दरबार की मनमोहक झांकी…

– बुधनी में धूमधाम से हनुमान जन्मोत्सव मनाया गया. मंगलवार सुबह से ही नगर के प्राचीन हनुमान मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी. भक्तों ने मंदिर पहुंचकर जय श्रीराम और जय हनुमान के नारे लगाए, नगर के प्राचीन हनुमान मंदिरों में हनुमान जी का विशेष श्रृंगार कर उनकी पूजा-अर्चना की गई। हर साल की तरह इस बार भी मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की गई, इस अवसर पर नगर में विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया।

  जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया, सर्व हिंदू समाज के तत्वाधान में शाम 05 बजे सिद्ध श्री हनुमान मंदिर से हनुमान जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में विशाल शोभायात्रा चल समारोह भी निकाला गया। इस शोभायात्रा में भगवान राम दरबार की झांकी जिसमें मॉ सीता, भ्राता लक्ष्मण और हनुमान जी रथ पर सवार होकर चल रहे थे, वहीं गाजे बाजे के साथ रामभक्त जय श्री राम के उद्घोष लगाकर साथ चल रहे थे।

चल समारोह नगर के सभी प्रमुख मार्गो से होकर गुजरा, इस दौरान लोगों ने जगह-जगह भगवान राम और हनुमान जी की आरती कर आर्शीवाद लिया। इस मौके पर नगर के सर्व हिंदू समाज के धर्मप्रेमी लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!