पार्टी के समर्थन में प्रचार के लिए नेता पहुंच रहे हैं, भैरूंदा…

सोहागपुर विधायक ने विदिशा लोकसभा में बड़ी जीत का किया दावा…

– लोकसभा चुनाव इस समय चरम पर है, वही पक्ष विपक्ष दोनों दल अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए बुधनी विधान सभा में देखे जा रहे हैं।
    वही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे जा रहे हैं।

   इसी संदर्भ में सोहागपुर से विधायक विजयपाल सिंह ने नगर भेरूंदा में जनसंपर्क किया गया, इस दौरान वह आम जन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे और भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
   इस दौरान भाजपा विधायक श्री सिंह विद्या सागर स्कूल पहुंचे, जहाॅ शाला संचालक नरेंद्र परिहार द्वारा शाल श्रीफल देकर श्री सिंह का स्वागत किया गया।
    वही मिडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आमजन से मिल रहा है, औरो को देखते हुए, अच्छा रिस्पांस भी मिल रहा है, विदिशा लोकसभा से बड़ी जीत होगी, वही उन्होंने कहा कि मोदी जी का संकल्प हैकि कांग्रेस मुक्त भारत बनाना है।

विजयपाल सिंह, सोहागपुर विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!