सोहागपुर विधायक लगातार विदिशा लोकसभा क्षेत्र में कर रहे प्रचार-प्रसार, बड़ी जीत का किया दावा…

भाजपा के समर्थन में प्रचार के लिए नेता पहुंच रहे हैं भैरूंदा…

– लोकसभा चुनाव इस समय चरम पर है। वही पक्ष-विपक्ष दोनों दल अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए बुधनी विधानसभा में देखे जा रहे हैं।
  विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को अपना प्रत्याशी बनाया है। शिवराजसिंह चौहान बुधनी विधानसभा क्षेत्र से विधायक भी है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे जा रहे हैं।

इसी संदर्भ में सोहागपुर से विधायक विजयपाल सिंह बुधनी विधानसभा में सक्रिय नजर आ रहे हैं ओर भाजपा के समर्थन में वोट मांग रहे है। सोहागपुर विधायक श्री सिंह ने नगर भैरुंदा में जनसंपर्क किया। इस दौरान वह आम जन से मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पक्ष में वोट मांगे और भारी मतों से विजय बनाने की अपील की।
  वही मीडिया से चर्चा करते हुए बीजेपी विधायक विजयपाल सिंह ने कहा कि भाजपा का हर कार्यकर्ता आमजन से मिल रहा है और हमे अच्छा समर्थन भी मिल रहा है। विदिशा लोकसभा से भारतीय जनता पार्टी की बड़ी जीत होगी। पूरे देश में विदिशा रिकॉर्ड तोड़ेंगे।

मारुति शिशिर, अध्यक्ष नगर परिषद भैरुंदा

विजयपाल सिंह, सोहागपुर विधायक

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!