– अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरूंदा
प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष जीतू पटवारी के द्वारा पूर्व मंत्री इमरती देवी को लेकर दिए गए बयान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष ने उन पर जुबानी हमला बोलते हुए, उनके द्वारा दिए गए अमर्यादित बयान की निंदा करते हुए, इसे कांग्रेस की संस्कृति बताया।
जीतू पटवारी, का बयान…
महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद श्रीमति माया नारोलिया ने एक प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इमरती देवी का अपमान मध्य प्रदेश की महिलाओं का अपमान हैं। उन्होंने नेत्री सोनिया गांधी एवं प्रियंका गांधी से सवाल किया क्या कांग्रेस में भी महिलाओं का इसी तरह अपमान किया जाता है l कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा दिए गए बयान का पुरजोर विरोध करते हैं, उन्होंने कहा कि महिला मोर्चा पूरे प्रदेश में उन्हें काले झंडे दिखाइए और जब तक वह माफी नहीं मांग रहे है, तब तक उनका विरोध जारी रहेगा।
मध्य प्रदेश की सभी 29 सीट जीतने के सवाल पर उन्होंने कहा कि प्रदेश से नहीं बल्कि पूरे देश में भाजपा की लहर है। मध्य प्रदेश से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को 29 कमल की माला पहनाकर उनके हाथ मजबूत किए जाएंगे। कब कम मतदान प्रतिशत को लेकर उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में होने वाले आगामी चरणों के चुनाव में भाजपा कार्यकर्ता एक-एक मतदाता को पोलिंग बूथ तक ले जाकर अधिक से अधिक मतदान कराएगा।
अमर्यादित बयान की निंदा करते…
हर गांव लग रहा, कालोनी…
