– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
लोकसभा चुनाव इस समय अंतिम दौर में है, वही पक्ष विपक्ष दोनों दल अपनी पार्टी के प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करते हुए, बुधनी विधान सभा में देखे जा रहे हैं।
वही बुधनी विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं द्वारा पूर्व सांसद प्रताप भानु शर्मा के पक्ष में वोट मांगे जा रहे हैं। तो वही भाजपा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान के पक्ष में छतरपुर विधायक राजेश प्रजापति बुधनी विधान सभा के भेरूंदा पहूँच, ओर जनसंपर्क कर भाजपा प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान के पक्ष मे वोट करने की अपील की।
इस दौरान मिडिया से चर्चा करते कहा कि शिवराज मामा को भारी मतों से विजय बनाएं, संसदीय क्षेत्र विदिशा से बड़ी जीत हो जिसे पूरी दुनिया देखे, जो प्यार पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को मिल रहा है वह वोट के रूप में परिवर्तन हो और बड़ी विजय हो।
राजेश प्रजापति, छतरपुर विधायक
