मतदान केन्द्र में तैयार किया मंडप, आकर्षक और मनमोहक रखा नाम “मतदान-मण्डपम”

अमित शर्मा, लाड़कुई/ भेरुंदा

मतदान केन्द्र क्र. 292 शासकीय नवीन माध्यमिक शाला खरसानिया मतदान केन्द्र को BAC ग्रुप के साथ- साथ ग्राम के वरिष्ठ जनों, शिक्षक और पंचायत सचिव, सरपंच, पटवारी, BLO सभी ने एक आदर्श मतदान केन्द्र की स्थापना की है, जिसकी तारीफ स्वयं निर्वाचन अधिकारी व जिला कलेक्टर प्रवीण सिंह ने भी की है। 

मतदान केन्द्र का जो मंडप तैयार किया है उसका नाम भी आकर्षक और मनमोहक बनाया है। “मतदान-मण्डपम”

जिसमें ग्राम पंचायत खरसानिया के धन्नाद ग्राम दोना ने मिलकर बेली, गाड़ी गीत गाए, हल्दी खेली, गुंड ओर बतासे वांटे ओर मण्डप छोया जो कल होने वाले मतदान को ठंडक भी प्रदान करेगा।

शिक्षक सन्तोष धनुकारे द्वारा स्वयं कलाकारी और पोस्टर बनाका, मांडना व चित्रकारी से आदर्श मतदान की खीचा जो सभी के रूपरेखा सभी के मन लुभा रही है। लोकतंत्र के त्योहार को सफल बनाने हेतु इस पूरी कवायत को रचा गया। उद्देश्य 100% मतदान की ओर मतदान को ले जाना, साथ ही एक शानदार वातावरण का निर्माण करना रहा, 100% मतदान सीहोर की पहचान बने। वही मतदान केन्द्र पर पहुंचने वाली पार्टी का फूलमाला ओर श्रीफल देकर भव्य स्वागत सत्कार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!