पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने परिवार सहित अपने गृह ग्राम जैत में किया मताधिकार का प्रयोग…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा उमीदवार शिवराजसिंह चौहान ने पत्नी साधना चौहान बेटे कार्तिक चौहान के साथ कुल देवी खेड़ा पति हनुमान एवं मां नर्मदा पूजन कर मताधिकार का प्रयोग किया। वही कांग्रेस उमीदवार प्रताभ भानु शर्मा से जीत के अंतर पर बोले में नही कह सकता, सब आप लोगो का प्यार और आशीर्वाद ही विदिशा में भारी बहुमत से विजय दिलवाएगा।

आप को बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान 17 साल से मुख्यमंत्री होने से पहले विदिशा से 1985 से लेकर 2005 तक चार पर विदिशा सासद रह चुके है, एवं वर्तमान बुदनी विधासभा से विधायक 06 माह पूर्व हुए विधानसभा के चुनाव में शिवराजसिंह चौहान कांग्रेस उमीदवार से एक लाख वोट से भी अधिक से चुनाव जीते थे और अब विदिशा लोक सभा का 06वी बार चुनाव लड़ रहे है भाजपा नेताओ की माने तो विदिशा क्षेत्र में 08 विधानसभाओ में 09 लाख वोटो से भी ज्यादा से शिवराज सिंह चौहान चुनाव जीतेंगे।

शिवराजसिंह चौहान पूर्व मुख्यमंत्री विदिशा लोकसभा उमीदवार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!