क्षेत्र में झोलाछाप डॉक्टर कर रहे हैं लोगों की जान के साथ खिलवाड़, बुजुर्ग महिला की इलाज के दौरान बिगड़ी तबीयत, बिडीओ वायरल…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

बुधनी विधानसभा के अंतर्गत आने वाली तहसील भेरूंदा में कई गांव में झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आई हुई है, यह झोलाछाप डॉक्टर अपने थोड़े से मुनाफा के चक्कर में लोगों की जान के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। जिससे कई बार ऐसी हालत हो जाती है कि मरीज को अपनी जान तक गंवानी पड़ती है। 

  ऐसा ही एक मामला भेरुंदा के इटावाखुर्द से सामने आया है, जहां का एक बिडीओ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, इस वीडियो की हम पुष्टि नहीं करते हैं, लेकिन जानकारी लेने पर यह वीडियो इटावा खुर्द का बताया जा रहा है। जिसमें एक झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा एक बुजुर्ग महिला का इलाज किया गया। इलाज के बाद बुजुर्ग महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी, तब बुजुर्ग महिला के परिजन द्वारा उसी गांव के ही एक दूसरे झोलाछाप डॉक्टर को दिखाने ले गए, जहां पर बुजुर्ग महिला की हालत देख, वह डॉक्टर ने इलाज करने से मना कर दिया। इलाज के लिए दिखाने आए परिजन और झोलाछाप डॉक्टर के बीच में जो चर्चाएं हुई, उसका एक वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल हो गया। 

जिसमें साफ-साफ दिखाई दे रहा है कि झोलाछाप डॉक्टर के द्वारा किए गए इलाज, जिसमे बोतल चढ़ाई गई और इंजेक्शन लगाया गया। जिससे बुजुर्ग महिला की तबीयत ज्यादा बिगड़ने लगी। इसके बाद परिजन गांव के ही दूसरे डॉक्टर को दिखाने ले गए, लेकिन डॉक्टर के द्वारा इलाज से मना कर दिया गया और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई ले जाने को कहा गया।

   हालांकि बुजुर्ग महिला की तबीयत अभी ठीक बताई जा रही है जब मीडिया द्वारा इस वीडियो की पुष्टि करनी चाहिए तो बुजुर्ग महिला के छोटे बेटे भीमसिंह बारेला निवासी खजूरपानी ने बताया कि मेरी माॅ को बुखार आ रहा था, जिसका इलाज कराने के लिए इटावाखुर्द पलासी रोड पर एक डॉक्टर अरविंद यादव के पास लेकर गए थे। लेकिन इलाज के दौरान बोतल चढ़ाई गई ओर इंजेक्शन लगाने से मेरी माॅ की तबियत बिगड़ गई। वही उक्त डॉक्टर द्वारा हमारे साथ इलाज कराने के लिए दवाब भी बनाया ओर गारंटी की बात कही, उसके बाद मे माॅ को डाॅक्टर कंचन यादव के पास ले गया, अभी भी मेरी माॅ को आराम नही है। वही सूत्रो की माने तो विगत दिनो भी कुछ लोगो की इलाज के दौरान तबीयत बिगड़ गई थी ओर उनको भी अन्यत्र ले जाकर इलाज कराया गया था।

  वही सूत्र बताते हैकि कुछ माह पहले उक्त झोलाछाप डॉक्टर पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई प्रभारी डॉ.महेश पांडे के द्वारा कार्यवाही करते हुए क्लिनिक भी सील किया गया। लेकिन कुछ दिनों में ही उक्त झोलाछाप डॉक्टर द्वारा अन्यत्र स्थान पर क्लीनिक को वापस से शुरू कर लिया गया।

  लेकिन इस बार क्लिनिक कुछ नए अंदाज में शुरू किया गया, बड़ी-बड़ी होर्डिंग, बड़े-बड़े पोस्टर और बड़ी-बड़ी डिग्रियों के साथ, देखने वाली बात यह है कि जिन डिग्रियों का पोस्ट के ऊपर दिखाई जा रहा है, क्या इन डॉक्टर साहब के पास है, जिन बीमारियों के इलाज के लिए बताया जा रहा है, क्या वह इलाज के काबिल यह डॉक्टर साहब है, यह बड़ा सवाल है ओर इन्ही डिग्री ओर होडिंग को देख सीधे-साधे ग्रामीण इनसे इलाज कराने चले जाते है। 

“क्या एक बार फिर इन झोलाछाप डॉक्टर साहब पर कार्यवाही होगी या नही…”

वही जब इन सभी विषय पर डाॅ अरविंद यादव से बात की गई तो उन्होंने सभी मामलो को सिरे से खारिज करते हुए, कहा मुझे पता ही नही है कि ऐसा कुछ हुआ है। ओर ना ही बिडीओ की जानकारी है।

इनका कहना है-
बिडीओ मेरे द्वारा भी सोशल मीडिय पर देखा गया है, लेकिन इस बिडीओ मे स्थान की पुष्टि नही हो पा रही है, जल्द ही बिडीओ की जांच कराई जाएगी, जाॅच के बाद तथ्यो के आधार पर वैधानिक कार्यवाही जो भी होगी की जाएगी।
डाॅ.महेश पांडे, 
प्रभारी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाड़कुई 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!