नर्मदा सेवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्ताल ने लगाए आरोप, पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र भेरूंदा में हुआ फर्जी मतदान…
भेरूंदा में हुआ फर्जी मतदान को लेकर कांग्रेस ने निर्वाचन आयोग से कि शिकायत…,
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

लोकसभा निर्वाचन 2024 में 07 मई को विदिशा संसदीय क्षेत्र में मतदान संपन्न हुआ। जिसमें 82% मतदान हुआ, इसको लेकर कांग्रेस द्वारा कई बूथो पर फर्जी मतदान के आरोप लगाए जो इन दिनो चर्चाओ का विषय बना हुई है।
भेरुंदा में 18 मतदान केंद्र बनाए गए थे, वहीं कांग्रेस के विधान सभा प्रत्याशी एवं नर्मदा सेवा सेना के प्रदेश अध्यक्ष द्वारा आरोप लगाते हुए, कहा कि बुधनी विधानसभा के भेरूंदा में मतदान केन्द्र 05 पर फर्जी मतदान कराया गया है। जिसमें कहीं ना कहीं बीजेपी की हताश और भेरूंदा क्षेत्र में बीजेपी के कार्यकर्ताओं की कमी नजर आई है। जिसके चलते अन्य जिले से कार्यकर्ता बुलाने पड़े और उनके द्वारा फर्जी मतदान कराया गया।
वही विधान सभा कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम मस्तान ने कहा कि फर्जी मतदान होने की शिकायत प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा चुनाव आयोग से की गई है, वही 07 मई के दिन को कांग्रेस प्रतिवर्ष काला दिवस के रूप में मनायेगी। क्योंकि जिस तरह से लोकतंत्र की हत्या हुई है और भाजपा के कार्यकर्ताओं के द्वारा लूट तंत्र में परिवर्तित किया गया। जिस तरह से आम जनता के मताधिकार का जो कि गलत उपयोग किया गया है, इसको लेकर विक्रम मस्ताल ने कई गंभीर आरोप लगाए।
वही सोहागपुर विधायक द्वारा एक निजी अखबार को दिए गए, बयान मैं कहां कि वह बुधनी विधानसभा में गये ही नही। लेकिन वही श्री शर्मा ने कहा कि भेरूंदा में कई जगह सीसीटीवी कैमरे लगे हुए हैं, वही कांग्रेस कार्यकर्ता, मीडिया व अन्य लोगों द्वारा भी उन्हें देखा गया था, जिस बात के पुख्ता सबूत कांग्रेस के पास मौजूद है।
विक्रम मस्ताल शर्मा
