देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत जिले के आष्टा विधानसभा में मतदान 13 मई को…

मतदान केन्द्रों की ओर पूरे उत्साह के साथ मतदान दल रवाना…

चौथे चरण में देवास संसदीय क्षेत्र के लिए कल होगा मतदान…

कलेक्टर- एसपी की उपस्थिति में शहीद भगत सिंह महाविद्यालय से मतदान सामग्री वितरित की, चौथे चरण के लोकसभा चुनाव के तहत देवास संसदीय क्षेत्र के लिए 13 मई को मतदान होगा। देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत सीहोर जिले की आष्टा विधानसभा में मतदान के लिए शहीद भगत सिंह महाविद्यालय आष्टा से मतदान दलों को चुनाव सामग्री वितरित की गई। मतदान दल पूरे उत्साह के साथ मतदान केन्द्रों की ओर रवाना हो गए हैं। मतदान सामग्री वितरण के दौरान कलेक्टर श्री प्रवीण सिंह एवं एसपी श्री मयंक अवस्थी ने सामग्री वितरण स्थल का जायजा लिया और अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

सामग्री वितरण स्थल पर बनाया गया हेल्थ सेंटर-

आष्टा में मतदान सामग्री वितरण स्थल पर हेल्थ सेंटर बनाया गया। हेल्थ सेंटर में विशेषज्ञ चिकित्सकों के साथ ही पैरा मेडीकल स्टॉफ की ड्यूटी लागाई गई, ताकि किसी भी मतदान कर्मी को स्वास्थ्य उपचार की आवश्यकता पड़ने पर उसे तत्काल मेडिकल हेल्प मुहैया करायी जा सकें। इसके साथ ही मतदान दलों को दवाओं की किट भी प्रदान की गई।

शीतल पेयजल एवं कैंटीन की व्यवस्था-

सामग्री वितरण स्थल पर कर्मचारियों की सुविधा के लिए शीतल पेयजल की व्यवस्था की गई। इसके साथ ही स्व-सहायता समूह द्वारा संचालित कैंटीन सामग्री वितरण स्थल पर लगाई गई जिसमें अनेक मतदान दलों एवं अन्य निर्वाचन कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा स्वल्पाहार किया गया।

20 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा किए जाएँगे संचालित

36 सेक्टर अधिकारी, 36 सेक्टर पुलिस अधिकारी, 06 एसएसटी तथा 04 एफएसटी दल तैनात

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आष्टा विधानसभा के लिए 13 मई को मतदान होगा। उन्होंने बताया कि आष्टा विधानसभा में 335 मतदान केंद्र बनाए गए हैं जिसमें 20 मतदान केंद्र पूरी तरह महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएगें। उन्होंने बताया कि 61 मतदान केंद्र क्रिटिकल तथा 02 वल्न्रेबल मतदान केंद्र हैं। चौथे चरण की मतदान की प्रक्रिया संपन्न कराने के लिए 2000 से अधिक अधिकारी कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि 36 सेक्टर अधिकारी 36 पुलिस सेक्टर अधिकारी 06 एसएसटी तथा 04 एफएसटी दल आचार संहिता प्रभावशील होने के समय से ही क्रियाशील हैं।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह ने बताया कि आष्टा विधानसभा के अंतर्गत 2,79,449 मतदाता अपने मताधिकार का उपयोग करेंगे। इनमें 1,44,242 पुरुष मतदाता, 1,35,205 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल है। आष्टा विधानसभा में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के 10135 मतदाता है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के 5,458 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 395 है।

मतदान के लिए बनाए गए हैं, 335 मतदान केंद्र-

देवास संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आष्टा विधानसभा क्षेत्र में कुल 335 मतदान केंद्र है। जिनमें नगरीय 61 एवं 274 ग्रामीण मतदान केंद्र शामिल है। इसमें 20 मतदान केंद्र केवल महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित किए जाएगें।

क्रिटिकल मतदान केंद्र-

आष्टा विधानसभा के अंतर्गत 335 मतदान केंद्रों में से 61 क्रिटिकल तथा 02 वल्नरेबल मतदान केंद्र हैं।

मतदान के लिए 2000 अधिकारी-कर्मचारी की ड्यूटी-

भारत निर्वाचन आयोग द्वारा तीसरे चरण में लोकसभा निर्वाचन प्रक्रिया स्वतंत्र, निष्पक्ष और पारदर्शिता के साथ संपन्न किया जा चुका है। कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण सिंह द्वारा चौथे चरण की निर्वाचन प्रक्रिया सम्पन्न कराने के लिए गत दिवस विभिन्न जिला अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसी प्रक्रिया के तहत संसदीय क्षेत्र-21 देवास के अन्तर्गत विधानसभा क्षेत्र आष्टा में मतदान कर्मी 1576, सेक्टर अधिकारी एवं कार्यपालिका मजिस्ट्रेट 36, सेक्टर पुलिस अधिकारी 36 और एसएसटी 06, एफएसटी 04 दल तैनात किए गए हैं । इसके साथ ही विशेष पुलिस अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है।

2,79,449 मतदाता करेंगे मताधिकार का उपयोग-

लोकसभा संसदीय क्षेत्र देवास के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र आष्टा में कुल 2,79,449 मतदाता है। जिनमें 1,44,242 पुरुष मतदाता, 1,35,205 महिला मतदाता और 02 अन्य मतदाता शामिल है। आष्टा विधानसभा में 18-19 वर्ष की आयु वर्ग के 10,135 मतदाता है। अस्सी वर्ष से अधिक आयु के 5,458 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 395 है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!