सिंधिया की मां के निधन से राजनीतिक गलियारों में शोक, कांग्रेस-बीजेपी के इन दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

माधवी राजे सिंधिया की मौत के बाद मुख्यमंत्री मोहन यादव के साथ मध्य प्रदेश के तमाम बड़े नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है।

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की मां और सिंधिया राजघराने की राजमाता माधवी राजे सिंधिया का निधन हो गया है. उन्होंने दिल्ली के एम्स में सुबह 09 बजे अंतिम सांस ली. वहीं उनकी मौत से राजनीतिक जगत में शोक है।

मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शोक व्यक्त करते हुए कहा, “ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का हृदय विदारक समाचार प्राप्त हुआ. मां जीवन का आधार होती हैं, इनका जाना जीवन की अपूरणीय क्षति है, बाबा महाकाल से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान और परिजनों को यह गहन दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना करता हूं. ॐ शांति.”

वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा, “स्वर्गीय माधवराव सिंधिया की धर्मपत्नी एवं ज्योतिरादित्य सिंधिया की माता जी माधवी राजे सिंधिया के निधन का समाचार अत्यंत दुखद और पीड़ादायक है. मैं शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और सिंधिया परिवार को यह असीम दुख सहने की शक्ति देने के लिये ईश्वर से प्रार्थना करता हूं. भावपूर्ण श्रद्धांजली.”

बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा (VD Sharma) ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूज्य माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन का दुखद समाचार प्राप्त हुआ. ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्री चरणों में स्थान दें एवं सिंधिया परिवार को इस वज्रपात को सहने की शक्ति दें. ॐ शांति.

पीसीसी चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि ज्योतिरादित्य सिंधिया की पूजनीय माताजी माधवी राजे सिंधिया के निधन की दुखद सूचना प्राप्त हुई. मैं परमपिता परमात्मा से प्रार्थना करता हूं कि उन्हें अपने श्रीचरणों में सर्वोच्च स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति प्रदान करें।

पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान ने केंद्रीय मंत्री @JM_Scindia के दिल्ली स्थित निवास पर श्रद्धेय राजमाता माधवी राजे सिंधिया जी की पार्थिव देह के दर्शन कर उनके चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही ईश्वर से दिवंगत पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!