बुधनी में वार्ड क्रमांक 07 में प्रशासन ने हटाया शिवलिंग, रहवासीयो में आक्रोश…

राजेश ठाकुर, बुधनी

बुधनी में वार्ड क्रमांक 07 में हाल ही में शासकीय भूमि पर वार्ड वासियों ने शिवलिंग स्थापित किया था, जिसको आज प्रशासन की संयुक्त टीम ने मौके पर जाकर शिवलिंग को हटाया और जेसीबी मशीन से चबूतरे को तोड़ गया। जिससे वार्ड वासियों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की इस कार्यवाही की घोर निन्दा की है।
वही प्राप्त जानकारी अनुसार नगर के वार्ड क्रमांक 07 में काफी लंबे समय से रिक्त पड़ी शासकीय भूमि पर मन्दिर बनाने के लिए भूमि की मांग की जा रही थी। जिसको लेकर वार्ड वासियों ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान को पत्र लिखकर मन्दिर निर्माण के लिए भूमि की मांग भी उठाई थी। हाल ही में उक्त भूमि पर चबूतरा बनाकर शिवलिंग स्थापित किया था और वार्ड वासी वह पूजा अर्चना करने लगे थे।
वही उक्त शासकीय भूमि पर अतिक्रमण की शिकायत मिलने पर स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी आज मौके पर पहुंचे ओर उक्त भूमि पर बने चबूतरे के साथ शिवलिंग को भी हटाया गया। वही बताया जा रहा है कि प्रशासन की इस कार्यवाही से रहवासीयो मे आक्रोश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!