– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके के द्वारा दल का गठन किया गया।
दल द्वारा हाथी घाट मार्ग पर निगरानी की जा रही थी। वही रात्रि गस्त के दौरान वाहन आता हुआ दिखाई दिया, जिसे रोकने का प्रयास किया गया। तो वही वन हमले से घेराबंदी कर ग्राम हाथीघाट के पास सागौन 06 नग सिल्लिया सहित दो मोटरसाइकिल जप्त की गई।
वही भारतीय वन अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत वन अपराध पंजीबद्ध कर, फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।
वन अमले की कार्यवाही…

चलो अपना भविष्य बचाएं, पेड़ बचाए, पेड़ लगाए।
