अफवाह है, या हकीकत क्षेत्र मे फेल रहा चूड़लन का खोफ, बना चर्चा का विषय…

वन विभाग की लगातार कार्यवाही से परेशान माफियाओ ने अपनाया नया तरीका, क्षेत्र में फैला रहे हैं अंधविश्वास का भ्रम…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

भेरूंदा- इन दिनो भूत-चुड़ैल के वीडियो सोशल मिडिया पर जमकर वायरल हो रहे है। इन वीडियो को सोशल मीडिया पर भेरूंदा क्षेत्र के सुनेड़, लाॅचोर व कभी बीजला या छिदगांव का बताए जा रहा है। वीडियो की सच्चाई क्या है, इसका अभी तक कोई ठोस सबूत नहीं मिला। लेकिन इन वीडियो को लेकर जहां ग्रामीणों में भय व्याप्त है तो वहीं कुछ लोग इसे अफवा बता रहे हैं, कुछ ग्रामीणों का कहना है कि क्षेत्र में हो रही लगातार वन विभाग की कार्यवाही से भयभीत वन माफिया इस प्रकार की अफवाह फैलाकर डर पैदा कर रहे हैं। इन बिडीओ की पुष्टी करने के लिए क्षेत्र के लोगो से जानकारी ली तो नया खुलासा सामने आया।

   दरअसल पूरा मामला बुधनी विधानसभा अंतर्गत आने वाली भेरूंदा तहसील का है, जहां वन विभाग द्वारा लगातार वन माफियाओं पर कार्यवाही की जा रही है, इस बात से परेशान होकर वन माफियाओं ने एक नया तरीका खोजा निकाला है, क्योंकि यहां पर वन विभाग के कर्मचारी और अधिकारी की लगातार कार्यवाही से वन माफियाओ मे हड़कंप मचा हुआ है। 

   बता दे कि वन विभाग की कार्यवाही में पिछले हफ्ते में तकरीबन 20 ।मोटरसाइकिल व अन्य बडे वाहन जप्त किए गए, इसके साथ ही सुनेड़ लाॅचोर क्षेत्र मे घरो के घूड़ो मे अवैध सिल्लिया दवाकर रखी गई थी। जिसे वन विभाग लाड़कुई द्वारा कार्यवाही कर जप्त की गई, वही कुछ दिन पूर्व मोटरसाइकिल पर सागौन की सिल्लियो का अवैध परिवहन करते भी वन विभाग ने पकड़ा था, इन्ही कार्यवाही से परेशान वन माफियाओं द्वारा चुड़ेलन का खौफ फैलाया जा रहा है, जिसमें एक फोटो जो को सोशल मिडिया से उठाया और उस फोटो को क्षेत्र में वायरल कर दिया, वही कुछ युवाओ ने बताया कि कुछ माह पूर्व यह बिडीओ प्रदेश से बाहर के लोगो द्वारा भी सोशल नेटवर्क पर वायरल किया था। जिसे अब सुनेड से लाचोर के रास्ते का बताकर वायरल किया जा रहा है। जिसमें एक डरावनी फोटो दिखाई दे रही है, अब इसे क्षेत्र मे फैलाया जा रहा है। वही एक बिडीओ में बताया गया कि दो लोगों ने बीजला बजरंग कुटी के पास एक डरावनी महिला को रोते हुए देखा ओर उसका उन लोगों ने वीडियो बनाया। इस तरह से क्षेत्र में अंधविश्वास फैलाकर लोगों के अंदर डर पैदा किया जा रहा हैं।

    ऐसे आपराधिक तत्व के लोगों की तलाश कर इन पर कार्यवाही करनी चाहिए। क्योंकि यह लोग क्षेत्र में डर का माहौल बना रहे हैं और इस प्रकार के भययुक्त वीडियो वायरल कर क्षेत्र मे फैलाने का काम किया जा रहा हैं। जिससे लोगों में डर दिखाई दे रहा है।

    हम इस तरहा के अंधविश्वास की बातों की पुष्टि नहीं करते और ना ही हम इन अंधविश्वास से जुड़ी किसी भी बातों को बढ़ावा देते हैं। लेकिन जिस तरह से कुछ लोग क्षेत्र मे अंधविश्वास फैला रहे है, जो कही-ना-कही गलत है ओर प्रशासन को इसकी जांच कराकर ऐसे आपराधिक व असामाजिक तत्व के लोगो पर कार्यवाही करनी चाहिए। 

इनका कहना है।
उक्त मामले पर पुलिस द्वारा जाॅच कराई जाएगी।
एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी भेरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!