– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
ग्राम गेहूंखेड़ा के नाले में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने की सूचना पुलिस को मिली। फिलहाल शव की पहचान नहीं हो पाई है, पुलिस शव की पहचान करने में जुटी हुई है।
बता दे कि बुधनी के ब्लाक भेरूंदा अंतर्गत ग्राम गेहूखेड़ा के नाले में मिला एक अज्ञात व्यक्ति का शव पड़े होने से क्षेत्र मे सनसनी फैल गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो देखा गया कि व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है उसकी उम्र 60 वर्ष के करीब है और शव दो-तीन रोज पुराना बताया जा रहा है, फिलहाल पुलिस ने शव अपने कब्जे में ले लिया है और शव पहचान करने में जुटी है।
रेहटी थाना प्रभारी राजेश कहारे ने दूरभाष पर चर्चा के दौरान बताया कि रेहटी थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम गेहूंखेड़ा के नाले में जो शव मिला है उसकी पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। हम उसकी पहचान करने में जुटे हुए हैं। शव लगभग दो से तीन रोज पुराना हो सकता है। ऊपरी तौर पर शव पर कोई चोट के निशान नहीं दिख रहे हैं। जानवरों द्वारा शव को नुकसान पहुंचाया गया है, फिलहाल मर्ग कायम कर जांच में ले लिया गया है।
मृत व्यक्ति का शव मिला…
