महिला डॉक्टर ने गर्भवती महिला से की अभद्रता, पीड़िता महिला ने कलेक्टर से की लिखित शिकायत…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
डॉक्टरों को भगवान का दूसरा रूप कहा गया है। जिंदगी बचाने में डॉक्टर अपनी अहम भूमिका निभाते है। लेकिन यहां डॉक्टर मरीजो के साथ अभद्रता कर रहे है। जिसकी पीड़िता द्वारा लिखित आवेदन देकर शिकायत की गई है।

      मामला सिविल अस्पताल भैरुंदा का है। जहां पदस्थ महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया द्वारा एक गर्भवती महिला व उसके पति के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत महिला स्वाति शुभम विश्वकर्मा पति शुभम विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिजला तहसील भैरुंदा द्वारा सिविल अस्पताल भैरुंदा के सीबीएमओ के साथ कलेक्टर व जिला चिकित्साधिकारी को भी की गई है। आवेदन में उल्लेख किया गया कि सोनोग्राफी के लिए जब मैं अस्पताल पहुंची। जहां पहले से उनके प्राइवेट पर्चे वाले पेशेंट आए थे। उनकी सोनोग्राफी की जा रही थी, इसके बाद में मेरी सोनोग्राफ़ी की गई। मेरी पानी की बोतल रखी हुई थी जो किसी अन्य महिला के हाथ गिर गई। जिसका पानी फर्श पर गिर गया, इसी बात को लेकर आवेदिका महिला के साथ महिला डॉक्टर द्वारा अभद्रता करते हुए सफाई करने की बात कही गई। 

महिला डॉक्टर को राजनीतिक संरक्षण
सूत्रों की माने तो महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिसका नतीजा यह है कि आज-तक महिला डॉक्टर पर कोई कार्रवाई नही हुई। पूर्व मैं भी महिला डॉक्टर की इस प्रकार के व्यवहार सामने आ चुके है। जिसकी भी पीड़ित द्वारा शिकायत की जा चुकी है, परंतु आज तक सम्बंधित विभाग द्वारा कोई कार्यवाही नही की गई। 

वर्षो से पदस्थ है महिला डॉक्टर 
बता दें कि सिविल अस्पताल भैरुंदा में महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया जो कि वर्षो से यहां पदस्थ है। जिसके कारण वह अपनी मनमानी करने से नही चूकती है। यहां मरीजो के साथ ठीक व्यवहार नही किया जाता है। सवाल यह भी उठना लाजमी है कि वर्षो से सिविल अस्पताल भैरुंदा में जमे होने के कारण हौसले बुलंद है, जिसके चलते अपनी मनमानी लगातार कर रही है।

महिला डॉक्टर ने गर्भवती से सफाई करने को कहा! नही करने पर की अभद्रता
पीड़ित महिला के पति शुभम विश्वकर्मा ने बताया कि मेरे द्वारा एक माह पूर्व सोनोग्राफी के लिए 25 मई,2024 को तारीख ली गई थी। जिसका मेरा पास टोकन नम्बर व पर्चा बनवा रखा था। मैं व मेरी पत्नी सोनोग्राही करवाने के लिए सिविल अस्पताल भैरुंदा पहुंचे। लेकिन सोनोग्राफ़ी करने वाली महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया द्वारा सबसे पहले उनके प्राइवेट पर्ची वाली गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफ़ी की जा रही थी। जबकि हमारा टोकन नम्बर होने के बाद भी सबकी सोनोग्राही के उपरांत मेरी पत्नी की सोनोग्राफ़ी की गई। सोनोग्राफी से पूर्व भरपुर मात्रा में पानी पिया जाता है मेरी पत्नी पानी की बोतल लेकर सोनोग्राफ़ी कक्ष में थी, इसी बीच अन्य महिला के हाथ सोनोग्राफी कक्ष में बोतल गिर गई, जिससे फर्श पर पानी फैल गया। महिला डॉक्टर ने मेरी पत्नी से कहा कि जब तक पानी साफ नही करेंगी मैं तुम्हारी सोनोग्राफी नही दूंगी और इसी बात को लेकर महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया द्वारा मेरे व मेरी पत्नी के साथ अभद्रता की गई। सूचना के बाद सीबीएमओ मौके पर पहुंचे इसके उपरांत महिला डॉक्टर द्वारा मेरी पत्नी की सोनोग्राफी दी गई। 

सीएम हेल्पलाइन एवं लिखित आवेदन देकर की शिकायत 
महिला डॉक्टर रूकमणी गुलहारिया के अभद्रता किए जाने के बाद पीड़ित महिला द्वारा जिला कलेक्टर, जिला चिकित्साधिकारी सीहोर, थाना प्रभारी भेरूंदा, सिविल अस्पताल भैरुंदा सीबीएमओ और सीएम हेल्पलाइन पर महिला डॉक्टर की शिकायत करते हुए उचित कार्यवाही करने की मांग की।

इनका कहना है।
मुझे भी आवेदन देकर अवगत कराया गया है। वही इस मामले में हमारे द्वारा महिला डॉक्टर को शोकॉज नोटिस जारी किया जाएगा। वही नोटिस के जवाब के बाद उचित कार्यवाही की जाएगी।
डाॅ.मनीष सारास्वत,
सीबीएमओ सिविल अस्पताल भैरुंदा

पीड़ित महिला ने की शिकायत

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!