वन परिक्षेत्र लाड़कुई वन अमले द्वारा ग्राम सिराड़ी घाट से 04 मोटरबाइक सहित 16 नग सागौन की सिल्लीया की जप्त…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके के द्वारा दल का गठन किया गया। वन अमले द्वारा ग्राम मांगरोल से रतनपुर एवं सिराडी घाट मार्ग पर गश्ती की जा रही थी। 

  इसी दौरान रात्रि मे वाहन आता हुआ दिखाई दिया, ग्राम मांगरोल से रतनपुर एवं सिराडी घाट से वन अमले के द्वारा घेराबंदी कर 04 मोटरबाइक एवं सागौन की 16 नग सिल्लिया जप्त की गई है। वही अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!