अभद्रता का मामला: महिला डॉक्टर का गर्भवती महिला के प्रति इस प्रकार व्यवहार पर उठे रहे कई सवाल…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर के सिविल अस्पताल भैरुंदा में पदस्थ महिला डॉक्टर द्वारा एक गर्भवती महिला व उसके पति के साथ अभद्रता की गई। जिसकी शिकायत महिला स्वाति शुभम विश्वकर्मा निवासी ग्राम बिजला तहसील भैरुंदा द्वारा सिविल अस्पताल भैरुंदा के सीबीएमओ के साथ कलेक्टर व जिला चिकित्साधिकारी को भी की गई।

वही आवेदन में उल्लेख किया गया कि सोनोग्राफी के लिए जब मैं अस्पताल पहुंची। जहां पहले से उनके प्राइवेट पर्चे वाले पेशेंट आए थे। उनकी सोनोग्राफी की जा रही थी, इसके बाद में मेरी सोनोग्राफ़ी की गई। मेरी पानी की बोतल रखी हुई थी जो किसी अन्य महिला के हाथ गिर गई। जिसका पानी फर्श पर गिर गया। इसी बात को लेकर आवेदिका महिला के साथ महिला डॉक्टर द्वारा अभद्रता करते हुए सफाई करने की बात कही गई।
जिस पर कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा संज्ञान लेते हुए कहा कि शिकायत मुझे मिल गई थी। अखबार में खबर प्रकाशित हुई है। मामले को संज्ञान में लिया है सीएमएचओ को निर्देश दिए गए है कि मामले की जांच करे। शिकायतकर्ता द्वारा सीबीएमओ को भी शिकायत की गई है। सीबीएमओ को भी निर्देश दिए गए है कि जांच कर रिपोर्ट दे। जांच के उपरांत जो भी तथ्य सामने आएंगे इसके आधार पर कार्यवाही की जाएंगी।
कलेक्टर ने लिया संज्ञान, दिए जांच के आदेश।
