– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके के द्वारा दल का गठन किया गया।

वन अमले द्वारा ग्राम हाथीघाट मार्ग पर गश्ती की जा रही थी, इसी दौरान रात्रि मे वाहन आता हुआ दिखाई दिया, ग्राम हाथीघाट मुख्य मार्ग पर वन अमले के द्वारा घेराबंदी कर 06 मोटरबाइक एवं सागौन की 18 नग सिल्लिया जप्त की गई है। वही अज्ञात बाइक चालक के विरूद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर फरार अपराधियों की तलाश की जा रही है।
