– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
छिंदवाड़ा जिले में एक आदिवासी परिवार में 8 लोगों की सामूहिक रूप से धारदार हथियार से परिवार के मुखिया ने ही हत्या कर दी है। इसके बाद हत्यारे ने भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। इस वारदात के बाद इलाके में हड़कंप मच गया।
जिले में आदिवासी परिवार के एक सनकी युवक ने बीती रात अपने ही परिवार को खत्म कर डाला। उसने मां व मासूम भतीजे-भतीजियों समेत आठ परिजनों की धारदार हथियार से काटकर हत्या कर दी और खुद भी फंदा पर लटक कर जान दे दी। इस सनसनीखेज वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई। युवक ने यह कदम क्यों उठाया, यह अभी पता नहीं चल सका है।
यह जघन्य वारदात छिंदवाड़ा जिले की अंतिम सीमा पर बसे आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र के थाना माहुलझिर अंतर्गत ग्राम बादल कछार में हुई। जिसमे आदिवासी परिवार के एक युवक ने अपनी मां, पत्नी, भाई-भाभी और तीन भतीजा- भतीजियों समेत परिवार के आठ सदस्यो की हत्या कर दी और उसके बाद खुद भी फंदा पर लटक कर अपनी जान दे दी। सूचना मिलते ही माहुलझिर पुलिस मौके पर पहुंची और पूरे गांव को सील कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी की शादी 21 मई को हुई थी। सबसे पहले उसने पत्नी की हत्या की, फिर 55 वर्षीया मां, 35 वर्षीय भाई, 30 वर्षीया भाभी, 16 वर्षीया बहन, 5 वर्षीया भतीजा, 4 एवं डेढ़ वर्षीया दो भतीजियों को धारदार हथियार से काट डाला। पुलिस ने घटनास्थल से हथियार भी बरामद कर ली है। आठ लोगों की हत्या के मामले में अब तक कारण का पता नहीं चला है। पुलिस के मुताबिक आरोपी मानसिक रूप से विक्षिप्त था और उसने धारदार हथियार से वार कर आठों परिजनों को मार दिया। इसके अलावा, पड़ोस में रहने वाले ताऊ के बेटे के मुंह पर धारदार हथियार से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब आस-पास के लोग चिल्लाने लगे तो आरोपी मौके से फरार हो गया था। आरोपी दिनेश के पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। इसके बाद आरोपी ने घर से थोड़ी दूर जाकर फंदा लगा कर जान दे दी।
केबिनेट मंत्री श्रीमती सम्पतियां उइके
इस घटना पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि यह घटना दु:खद है, ऐसी घटना सभी को झकझोर देती है। दु:ख की इस घड़ी में मैं प्रभावित परिवार के साथ हूं। इस घटना की जांच कराएंगे। मंत्री संपतिया उइके को छिंदवाड़ा जाने के लिए कहा है। संपतिया उइके वहां जाकर बचे हुए परिवार के लोगों से मिलेंगी। प्रारंभिक जांच में नवयुवक मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया गया है। मुझे इस बात का बहुत दु:ख है. शोक की इस घड़ी में सरकार मदद करेगी।
ॐ शांति…।
