– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
रेहटी थाना अंतर्गत आने वाले दिगबाड से आगे एक पिकअप वाहन पलट गया, जिसमें बैठे 12 लोगों को चोट आई है। जिसमें पांच लोगों को गंभीर रूप से चोट आई हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वाहन ग्राम बाबरी से मजदूरों को लेकर कलवाना जा रहा था तभी ग्राम दिगबाड से कुछ दूरी पर एक अज्ञात वाहन ने पिकअप को कट मार दी, जिससे पिकअप वाहन आसंतुलित होकर पलट गया।
जिसमें बैठी सवारियों में से 12 लोगों को चोट आई जिनमें से पांच लोगों को गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें प्राइवेट वाहन सहित 108 व 100 डायल की मदद से रेहटी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया, जहां पर उनका उपचार किया जा रहा है।
पिकअप वाहन पलटा…
