विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिन्दू समाज भैरुंदा ने थाना प्रभारी को सौपा ज्ञापन…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
विशेष समुदाय के व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर हिन्दू समाज की धार्मिक भावना को आहत करने हेतु फेसबुक पर आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट की गई। जिसके विरोध में विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल एवं सकल हिन्दू समाज भैरुंदा द्वारा थाना प्रभारी को ज्ञापन सौपते हुए यूजर पर कार्यवाही की मांग की गई।
वही ज्ञापन में उल्लेख किया कि सौठिया निवासी अनवर खान नामक व्यक्ति द्वारा सोशल नेटवर्क फेसबुक आईडी पर सकल हिन्दू समाज के आराध्य भगवान श्रीराम के विषय में हिन्दू समाज को ठेस पहुँचाने वाली वीडियो को अपलोड़ किया गया है। जिसमें वीडियो कंटेट एंकर द्वारा बेहद आपत्तिजनक एवं समस्त समाज को ठेस पहुँचाने वाला शब्दो का उपयोग किया है। जिससे समस्त हिन्दू समाज में रोष व्याप्त है। जिसको लेकर कार्यवाही की मांग की गई।
वही थाना प्रभारी भैरुंदा घनश्याम दांगी ने बताया कि आपत्तिजनक धार्मिक भावनाओं को भड़काने के सम्बंध में ज्ञापन प्राप्त हुआ है। इस विषय की जांच की जा रही है जो भी वैधानिक कार्यवाही जांच में पाई जाएंगी की जाएंगी।
होगी कार्यवाही…
