– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में आए दिन सागौन की इमारती लकडिया का अवैध परिवहन कई सवालो को जन्म दे रहा है। वही ताजा मामला लाड़कुई वन विकास निगम क्षेत्र ग्राम मोगराखेड़ा से एक आइशर ट्रक 65 नग सागौन के लट्ठे सहित वन अमला सामान्य के द्वारा जप्त किया गया।
वही मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी लाइकुई प्रकाशचंद्र उईके के द्वारा दल का गठन किया गया। वही मुखबिर की सूचना पर वन अमले द्वारा सारस से मोगराखेड़ा मार्ग पर रात्रि मे वाहन आता हुआ दिखाई दिया। इस दौरान वन अमले ने ग्राम मोगराखेड़ा के मुख्य मार्ग पर घेराबंदी कर आइशर ट्रक को रोकने का प्रयास किया तो वाहन को रोड़ किनारे खड़ाकर वाहन चालक व अन्य दो लोग भागने मे सफल रहे।
ग्राम मोगराखेड़ा से पकड़ा आइशर ट्रक…
वही पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र में आए दिन सागौन की इमारती लकड़ीया का अवैध परिवहन बदस्तूर जा रही है, सागौन की सिल्ली या लट्ठो से एक बात तो साफ होती है कि लगातार वनों की कटाई हो रही है, ओर वन विभाग सामान्य द्वारा कार्यवाही के तौर पर वाहनों को पकड़ा जा रहा है, लेकिन वन विभाग सामान्य हो या वन विकास निगम वन क्षेत्र में अवैध कटाई पर रोक लगाते दिखाई नही दे रही है।

वहीं जहां पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रतिदिन एक पौधा लगाकर पर्यावरण को सुरक्षित करने व प्रदेश की जनता से भी पौधे लगाने की बात करते हैं, लेकिन उनके विधानसभा क्षेत्र में बेतहाशा जंगल की कटाई को देख यह लगता है कि वन विकास निगम जो क्षेत्र को हरा-भरा करने आया था, कहीं ना कहीं ऑखे बंद कर बैठा हुआ है। क्योकि वन परिक्षेत्र लाड़कुई से प्राप्त जानकारी के अनुसार विगत कुछ माह से वन विकास निगम के जंगल से आते या क्षेत्र से अवैध सागौन की इमारती लकड़ीयो का परिवहन करते वाहनो को वन विभाग सामान्य द्वारा जप्त किए गए है।

जिसमें एक दर्जन करीब मोटरसाइकिल, टैक्टर ट्राली, पिकअप वाहन के साथ वन विकास निगम के मोगराखेड़ा से आइशर ट्रक को पकड़ा गया है। जप्त वाहन कमांक MP-13-GB-4568 की तलाशी लेने पर उसमें 65 नग सागौन के लट्ठे पाए गए। जिसका वन अपराध प्रकरण क्रमांक 42231/15 दिनांक 31/05/2024 जारी किया गया। जप्त वाहन का मूल्य लगभग 7,50,000/- रूपए एवं जप्त वनोपज का मूल्य 2,88,232/- रूपये है। वही कुल 10,38,232.00/- रूपए की राजस्व की जप्ती की गई, साथ ही अज्ञात वाहन चालक के विरूद्ध वन अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर, वाहन छोड़कर भागे तीन अपराधियों की तलाश की जा रही है।
ऐसे हो रहा, परिवहन…
क्या कहते हैं जिम्मेदार
मुख्य भूमिका रही-
दल में देवी सिंह भांवर वनपाल, अशोक सोलंकी वनपाल, शरद रंजन कार्यवाहक वनपाल, यशवंत गोयल वनरक्षक एवं अन्य सुरक्षा श्रमिकों के हमराह मोगराखेड़ा से भूराखेड़ा (सारस) मार्ग पर गश्ती की जा रही है।
