वर्षाकाल से पूर्व नालियों की सफाई के दिए निर्देश, नगर परिषद अध्यक्ष ने किया निरीक्षण…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
वर्षाकाल के पूर्व जल निकासी में कोई परेशानी ना आएं, इसको मध्यनजर रखते हुए नगर परिषद भैरुंदा अध्यक्ष मारुति शिशिर द्वारा नगर का भ्रमण किया गया। नगर परिषद भैरुंदा अध्यक्ष एवं सीएमओ के द्वारा नगर के सभी बड़े नालों एवं वार्डों के अन्तर्गत संभावित जलभराव क्षेत्रों का निरीक्षण किया गया।
जिसमें मुख्य रूप से ब्रह्मदेव की पुलिया, बजरंगकुटी नाला, बड़ा पुल, भोपाल रोड सहित आदि क्षेत्रों में निरीक्षण कर पोकलेन मशीन एवं जेसीबी के माध्यम से वर्षा पूर्व नालों की सफ़ाई हेतु निर्देशित किया गया, तथा स्वच्छता प्रभारी को नालियों की सफ़ाई हर वार्ड में करवाने के लिए आदेशित किया गया। ताकि बारिश के समय पानी रुकने के कारण किसी व्यक्ति को परेशानी ना हो और ना ही वार्ड में कोई जलभराव की स्थिति बने।
वही निरीक्षण के दौरान नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर, मुख्य नगर पालिका अधिकारी प्रफुल्ल गठरे, पार्षद प्रतिनिधि राजेश पवार, उपयंत्री दीपक यादव, सफाई दरोगा एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!