नल-जल योजना पर लगा लापरवाही का ग्रहण, पानी की किल्लत से परेशान ग्रामीण…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
घर-घर नल कनेक्शन से पानी देने वाली भाजपा की योजना लापरवाही की भेंट चढ़ चुकी है। जहां नल-जल योजना के तहत लगाएं गए नल में पर्याप्त पानी नही आ रहा है। जिसके कारण इस भीषण गर्मी में पेयजल की किल्लत का सामना ग्रामीण कर रहे है। पूर्व सीएम शिवराजसिंह चौहान के विधानसभा क्षेत्र का यह हाल है।
जी हां नल-जल योजना के अंतर्गत सरकार ने लाखों रुपए पीएचई विभाग व ग्राम पंचायत के माध्यम से लोगो को पानी पिलाने की मंशा से खर्च तो किए। लेकिन जिम्मेदारों की अनदेखी से सरकार के वादे खोखले साबित कर दिए है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के अंर्तगत आने वाले ग्राम पंचायत होलीपुरा क्षेत्र के ग्राम जालाखेड़ा के आदिवासी समाज के ग्रामीणो पिछले 01 माह से पेयजल की समस्या का सामना कर रहे है। यहां नल-जल योजना के अंर्तगत पाइप लाइन डालकर घर-घर नल कनेक्शन तो दिए, लेकिन वह कनेक्शन सिर्फ शो-पीस बने हुए है। क्योकिं यहां के ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल पर्याप्त नही हो रहा है।
ग्रामीणों का कहना है कि हम मजदूर वर्ग के लोग है मजदूरी कर घर जब वापस आते है तो पानी की परेशानी का सामना करना पड़ता है। मात्र 10 से 20 मिनिट तक ही नल कनेक्शन में पानी आता है फिर बंद हो जाता है इसके अलावा पानी भी ऐसा आता है जो कि पीने योग्य नही होता है।
आदिवासी ओझा समाज की बस्ती में जल संकट, जिम्मेदार बेख़बर –
बता दें कि ग्राम पंचायत होलीपुरा अंतर्गत ग्राम जालाखेड़ा जहां आदिवासी ओझा समाज के लोग निवासरत है। यहां पानी की समस्या होने के कारण दूर-दराज से इन ग्रामीणों को पेयजल लाना पड़ रहा है। नल-जल योजना ठप पड़ी हुई है। इसके अलावा जो ग्राम में हैडपम्प लगे हुए है वह भी सुख चूके है। परन्तु जिम्मेदार का इस ओर कोई ध्यान नही दिया जा रहा है, नतीजा यह हो रहा है कि ग्रामीण पेयजल की समस्या से जूझ रहे है।
नल-जल योजना चढ़ी भ्रष्टाचार की भेंट– विक्रम मस्ताल
कांग्रेस नेता व बुधनी विधानसभा के कांग्रेस प्रत्याशी रहे विक्रम मस्तान ग्राम में पहुंचकर ग्रामीणों से चर्चा की ओर उनकी समस्याओं को जाना। वही मीडिया को जानकारी देते हुए विक्रम मस्ताल ने कहा कि आज बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कई ऐसे गांव है जो पानी की संकट से जूझ रहे है। यहां की नल-जल योजना जो भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गई है। सम्बधित विभाग भी इन ग्रामीणों की सुध नही ले रहा है। बुधनी विधानसभा क्षेत्र के ग्राम जालाखेड़ा, महुकलां, निम्नागांव सहित अनेको गांव है, जहां जल संकट बना हुआ है। नल-जल योजना भी फेल हो चुकी है।
ग्रामीण ने सुनाई अपनी समस्या…
