– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पुलिस अधीक्षक सीहोर मंयक अवस्थी के निर्देशानुसार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गीतेश गर्ग एवं शशांक गुर्जर एस.डी.ओ.पी. बुधनी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी शाहगंज पंकज वाडेकर को थाना क्षेत्र में अपहरण के प्रकऱण में तत्काल नाबालिग बालिका का पता लगाने हेतु दिशा निर्देश दिये थे, उपरोक्त दिशा निर्देश के पालन में थाना शाहगंज पुलिस द्वारा अपराध क्र 140/24 धारा 363 भादवि में नाबालिग बालिका का पता लगाकर दस्तयाबी कर सफलता प्राप्त की है।
घटना क्रम – दिनाँक को 22/05/24 को फरियादी बालाराम निवासी ग्राम खेरी सिलगेना थाना शाहगंज जिला सीहोर ने रिपोर्ट किया की मेरी नाबालिक लडकी को कोई व्यक्ति बहला फुसलाकर भगाकर ले गया है। रिपोर्ट पर तत्काल थाना शाहगंज पर अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस द्वारा कार्यवाही – उक्त प्रकरण में विवेचना के दोरान अपहर्ता (नाबालिग) बालिका की तलाश हेतु टीम गठित की गई तथा तलाश हेतु मुखबीर लगाए गए। बाद दिनांक 01/06/24 को नाबालिक को सुल्तानपुर व चिलवाहा के बीच से दस्तयाब किया व कथनो के आधार पर प्रकरण में धारा 366, 376(3), 376(2)(n) IPC 5l/6 पॉक्सो एक्ट, 3(2)(v)scst act किया गया है।
