चौकीदार के पद के लिये संगे पोते ने किया अपने ही दादा दादी की हत्या…

आरोपी पोते को पुलिस ने किया गिरफ्तार

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी द्वारा जिले में सनसनीखेज हत्या के अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी हेतु दिये गये निर्देशो के तारतम्य मे अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीहोर गीतेश गर्ग, एसडीओपी बुदनी शशांक सिंह गुर्जर के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार किया।
घटना का संक्षिप्त विवरण- सूचनाकर्ता जगदीश मेहरा पिता स्व.अनोखीलाल मेहरा निवासी ग्राम ओडिया ने दिनांक 30/05/24 को सूचना दिया कि आज दोपहर 12.00 बजे ग्राम सतार के खेत पर गया तब जाकर देखा पिता अनोखीलाल टपरिया के नीचे मृत अवस्था मे पडे एवं मा कमला बाई बगल मे खटिया में चित अवस्था मे मृत हालात मे पडी है की सूचना पर मर्ग कायम कर जाँच मे लिया गया। दौराने मर्ग जाँच पीएम रिपोर्ट एवं साक्षियो के कथनो से आधार पर मामला प्रथम दृष्टया हत्या का पाये जाने से अपराध क्रं. 301/24 धारा 302 भादवि का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस द्वारा कार्यवाही- उक्त प्रकरण में विवेचना के दौरान आरोपी मनीष मेहरा पिता रामस्वरूप मेहरा निवासी ओडिया हाल टीकामोड को गिरफ्तार किया गया।
मृतक अनोखीलाल मेहरा पूर्व से ग्राम चौकीदार था, आरोपी मनीष मेहरा स्वंय को ग्राम चौकीदारी का पद एवं चौकीदारी की जमीन लेने के लिये अपने दादा मृतक अनोखीलाल से सहमति माग रहा था मृतक अनोखीलाल द्वारा सहमति नही देने पर आरोपी द्वारा कपडे से गला दबाकर मृतक अनोखीलाल एवं मृतिका कमला बाई मेहरा का हत्या करना स्वीकार किया है।

सराहनीय भूमिका- उक्त कार्यवाही में टीम प्रभारी थाना प्रभारी रेहटी निरीक्षक राजेश कहारे, उनि नन्दराम अहिरवार, सउनि बी एस सिकरवार, सउनि राजेश यादव, आर. अभिषेक यादव, आर मोहर सिंह, आर. रामू उईके, आर विकाश नागर की सराहनीय भूमिका रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!