सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी BJP ने जीती- PM मोदी…

“मोदी एक फिर PM” हो सकते है…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
केंद्र में तीसरी बार NDA की सरकार बनती दिख रही है, नरेंद्र मोदी वाराणसी से करीब डेढ़ लाख वोटों से जीत गए हैं, ऐसे में मोदी का तीसरी बार प्रधानमंत्री बनना तय माना जा रहा है, वह देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है, अभी तक यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है।   

 लोकसभा चुनाव के नतीजे काफी हद तक साफ हो चुके हैं, 543 सीटों में से BJP की अगुवाई वाला NDA 290 के पार है, लेकिन अकेले BJP बहुमत से दूर है, लोकसभा में बहुमत का आंकड़ा 272 है, इस बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने BJP कार्यकर्ताओं को संबोधित किया।

 पीएम मोदी ने कहा, “देश में तीसरी बार NDA की सरकार बननी तय है. इसके लिए मैं देशवासियों का ऋणी हूं. ये विकसित भारत की जीत है,” पीएम मोदी ने कहा, “इस जनादेश के कई पहलू हैं, 1962 के बाद यह पहली बार है कि कोई सरकार अपने दो कार्यकाल पूरे करने के बाद लगातार तीसरी बार सत्ता में लौटी है।

विपक्षी दलों के गठबंधन INDIA को लेकर पीएम मोदी ने कहा, “पूरा गठबंधन सारे विरोधी मिलकर उतनी सीटें नहीं जीत पाए, जितनी बीजेपी ने जीती.” मोदी ने कहा कि NDA के तीसरे कार्यकाल में देश कई बड़े फैसलों का नया अध्याय लिखेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!