– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भैरुंदा के समीप ग्राम लाड़कुई से श्री श्याम भक्तो का जत्था रवाना हुआ। श्री श्याम टूर एंड ट्रेवल्स लाड़कुई बस के संचालक नितिन मालपानी द्वारा निर्धारित शुल्क के साथ भक्तो को तीर्थ दर्शन के लिए रवाना हुए।
जिसमें 01 जून,2024 को श्री श्याम ट्रेवल्स लाड़कुई के द्वारा श्री खाटू श्याम जी के दर्शन, सालासर दर्शन, सांवरिया सेठ दर्शन के साथ मंदसौर के पशुपतिनाथ जी के दर्शन और उज्जैन महाकाल के दर्शन भक्तो को कराया जाएगा। इस यात्रा में सभी भक्तों के लिए पानी, चाय, नाश्ता, भोजन की व्यवस्था भी है। सभी भक्तों को व्यवस्थित दर्शन हो इसके लिए खुद श्री श्याम टूर एन्ड ट्रेवल्स लाड़कुई के संचालक नितिन मालपानी जाते है।
सभी यात्रियों को शांतिपूर्ण ढंग से आरामदायक सफर कराया गया। बृजमोहन बैरागी सिवानी मालवा से बाबा श्रीश्याम के दर्शन के लिए आएं थे। जिन्होंने श्री श्याम ट्रेवल्स यात्रा की उन्होंने कहा कि एक समिति किराए में इतनी सुविधा, प्रतिदिन भोजन, चाय, नाश्ता की प्रसंशा की।
बृजमोहन बैरागी, सिवानी मालवा
