भैरुंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री मे बनी आइस्क्रीम में निकला कीड़ा, वीडियो वायरल

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरुंदा
गर्मी के बीच आइस्क्रीम की अधिक मांग रहती है। परन्तु आइस्क्रीम में कीड़ा निकलने का एक मामला सामने आया है। जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। 

    मामला भैरुंदा का है, जहां एक व्यक्ति ने आईस्क्रीम लेकर खाई, लेकिन उस आईस्क्रीम में खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। जिसका वीडियो बनाकर उक्त व्यक्ति द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। 

    वीडियो में बताया गया कि भैरुंदा आइस्क्रीम फैक्ट्री में बनी आईस्क्रीम ली गई थी। लेकिन आईस्क्रीम खाने के दौरान कीड़ा नजर आया। वीडियो देख ऐसा लगता है कि आईस्क्रीम बनाने वाले किस प्रकार से लोगो के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ कर रहे है, वही मामले को संज्ञान मे लेते हुए एसडीएम ने कार्यवाही की बात कही।

एसडीएम, मदनसिंह रघुवंशी भेरूंदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!