ओने-पौने दामो पर फूटकर व्यापारी खरीद रहे उपज, SDM ने कार्यवाही की कही बात…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
शासन द्वारा भैरुंदा तहसील के अंतर्गत ग्राम लाड़कुई में उप कृषि उपज मंडी स्थापित की गई है। लेकिन यहां के आसपास के किसानों को कृषि उपज मंडी का लाभ नही मिल रहा है। जिसके चलते किसानों को अपनी उपज या तो फूटकर व्यापरियो को बेचना पड़ रहा है या फिर भैरुंदा कृषि उपज मंडी ले जाना पड़ रहा है।
उप कृषि उपज मंडी ग्राम लाड़कुई में उपज की आवक कम मात्रा में होने के कारण यहां व्यापारी मंडी नही पहुंच रहे है। कारण यह है कि मंडी के बाहर व्यापरियो ने अपने पैर पसार रखे है और फाड़ खोल लिए है। जिसके चलते एक्का दुक्का किसान ही अपनी उपज लेकर उप कृषि मंडी लाड़कुई पहुंचते है तो मंडी में व्यापरियो के नही मिल के कारण उन्हें मज़बूरन फुटकर व्यापरियो को बेचना पड़ता है। वही लायसेंसधारी व्यापारी मंडी में किसानों की उपज ना खरीदते हुए अपने फाड़ पर ही उपज खरीद रहे है और यह व्यापारी भोले-भाले किसानों की औने-पौने दामो पर उपज खरीद रहे है।
मंडी को सुचारू रूप से प्रारम्भ किए जाने को लेकर ग्रामीणों ने भैरुंदा एसडीएम मदनसिंह रघुवंशी को अवगत भी कराया है। जिसके उपरांत भैरुंदा एसडीएम द्वारा कृषि उपज मंडी लाड़कुई में उपज की आवक में वृद्धि को लेकर बैठक की।
फूटकर व्यापारी उठा रहे फायदा, किसानों को शासन की योजना का नही मिल रहा लाभ-
किसानों को कृषि उपज मंडी ने अपनी विक्रय करने पर किसान को शासन की योजना का लाभ मिलता है। लेकिन यहां के किसान शासन की योजनाओं से वंचित है, वैसे तो मध्यप्रदेश सरकार किसानों के लिए कई प्रकार की योजनाएं चला रहे है। परन्तु किसानों को शासन से मिलने वाली योजना का लाभ नही मिल रहा है। मंडी के बाहर ही बड़ी मात्र में व्यापरियो ने अपने फड़ जमा रखे है। यहां किसानों की उपज खरीदी जा रही है।
फुटकर व्यापारियों की बड़ी तादाद-
ग्राम लाड़कुई में फुटकर व्यापारियों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसी के चलते लायसेंसधारी व्यापारी मंडी में नीलामी नही कर रहे है, फुटकर व्यापारी किसानों को मंडी की ओर जाने ही नही दे रहे है, अगर किसान मंडी की ओर जाता है तो ये फुटकर व्यापारी किसानों को रोककर उपज खरीद लेते है।
वही लाडकुई के लाइसेंसधारी व्यापरियो का कहना है कि ग्राम लाड़कुई मे फुटकर व्यापारी की तादाद दिनो दिन बढती जा रही है, यही कारण है कि किसान मंडी तक नही पहुंच पा रहा है। सम्बधित विभाग द्वारा भी ऐसे फुटकर व्यापारी को लेकर कोई ठोस कदम नही उठाया जा रहा है।

क्या कहते है, जिम्मेदार-
मंडी इंस्पेक्टर से चर्चा की है, अगर मंडी के बाहर कोई भी व्यापारी उपज खरीदता पाया जाता है तो कार्रवाई कर जब्ती बनाएं जाने के निर्देश दिए है।
मदनसिंह रघुवंशी, एसडीएम भैरुंदा
व्यापरियो ने जमाएं फड़…
