सिराडी-सनकोटा मार्ग पर हुए अवैध उत्खनन को लेकर एसडीओ ने किया कारण बताओं नोटिस जारी…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

वन परीक्षेत्र लाड़कुई अंतर्गत सबरेंज नयापुरा की बीट सनकोटा-सिराड़ी के मध्य ठेकेदार द्वारा रोड का निर्माण किया गया, इस रोड के निर्माण के दौरान ठेकेदार द्वारा वन क्षेत्र में अवैध उत्खनन किया गया। जिसको लेकर ग्रामीणों को शिकायत के बाद एसडीओ बुधनी सुकृति औसवाल द्वारा क्षेत्र का निरीक्षण किया, इसके अपरांत एसडीओ ने रेंजर प्रकाश चंद्र उइके को जांच के आदेश दिए गए थे।

एसडीओ बुधनी…

वही जांच उपरांत कार्यालय उपवन मंडलाधिकारी बुदनी द्वारा एक डिप्टी ओर दो बीटगार्ड को दिनाँक 11/05/2024 के पत्र क्रमांक 1058 के तहत कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वही स्पष्टीकरण में संतोषजनक जवाब नही होने पर वरिष्ठ अधिकारी को अनुशासनात्मक कार्यवाही के लिए लिखा जाएगा।

जिसमे-
1. शरदरंजन ब्रजधर कार्यवाहक वनपाल परिक्षेत्र सहायक नयापुरा,
2. राहुलदेव सुमन वनरक्षक वीटगार्ड सनकोटा,
3. अमरसिंह रावत वनरक्षक वीटगार्ड सिराडी को वन परिक्षेत्र अधिकारी लाड़कुई सामान्य के सनकोटा-सिराडी मार्ग में अवैध उत्खनन् के संबंध में कारण बताओ जारी किया गया।

लेख है कि वृत नयापुरा अंतर्गत सनकोटा-सिराडी मार्ग निर्माण के दौरान वनक्षेत्र में रोड़ के किनारे पर अवैध रुप से उत्खनन् होना पाया गया है। आपके द्वारा अपने स्तर से अवैध उत्खनन् को रोकने का कोई प्रयास नही किया गया और न ही अवैध उत्खनन् के संबंध में अपने वरिष्ठ को अवगत कराया गया। यदि आपके द्वारा उत्खनन् होने के दौरान अपने स्तर से रोकने का प्रयास किया गया होता तो उक्त अवैध उत्खनन् प्रकाश में नही आता, किंतु आपके द्वारा कोई कार्यवाही नही किया जाना जोकि कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही को दर्शाता है। इस संबंध में अपना स्पष्टीकरण परिक्षेत्र अधिकारी के माध्यम से इस कार्यालय को भेजा जाना सुनिश्चित करें। स्पष्टीकरण संतोषप्रद नही होने की दशा में आपके विरुद्ध वरिष्ठ को अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु लेख कर दिया जावेगा।

अवैध उत्खनन…

डीएफओ ने रेंजर को दिए निर्देश…

वही विगत दिनो डीएफओ मंगलसिंह डाबर के वन परिक्षेत्र लाडक़ुई दौरे के दौरान मिडिया से चर्चा मे रेंजर प्रकाशचंद्र उईके को निर्देशित करते हुए, मामले में जल्द स्पष्टीकरण लेने की बात कही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!