इछावर के काकड़ खेड़ा गांव पहुंचे जल संसाधन मंत्री, कहा नमामि गंगे अभियान में लापरवाही ना हो…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा एवं जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट इछावर जनपद के ग्राम कांकरखेडा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत आयोजित जल संरक्षण कार्यक्रम में शामिल हुए।

इस दौरान उन्होंने परिसर में पौधारोपण किया एवं स्थानीय लोगों को संबोधित किया। राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा ने कहा कि प्रदेश का हर नागरिक किसी भी समस्या को लेकर मेरे पास कभी भी आ सकता है। सभी की समस्याएं का समाधान किया जाएगा। इसी दौरान जल संसाधन मंत्री तुलसीराम सिलावट ने भी स्थानीय लोगों को संबोधित किया ओर अफसरों के लिए बोले की कान खोलकर सुन लो नमामि गंगे अभियान में लापरवाही ना हो यह प्रदेश के मुख्यमंत्री एवं देश के प्रधानमंत्री का संकल्प है।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण एवं भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कांकड़खेड़ा पहुंचे जल संसाधन मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!