– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर एमएस डाबर वनमंडलाधिकारी सीहोर के निर्देशन एवं श्रीमति सुकृति औसवाल उपवनमंडलाधिकारी बुदनी के मार्गदर्शन में वन परिक्षेत्र अधिकारी रेहटी रितु तिवारी के द्वारा गश्ती दल का गठन किया गया।

वही वन अमले में अंकित कुमार वनरक्षक, आनंद ठाकुर वनरक्षक, मुकेश यादव व अजहर अली द्वारा रात्रि कालीन गश्ती के दौरान ग्राम चकल्दी से एक मोटरसाइकिल Hf – Deluxe सहित 13 नग सागौन की सिल्लिया जप्त की।
जिसका वन उपज का मूल्य 20,000 रूपये बताया, तो वही वाहन का मूल्य 10,000 रूपये करीब बताया जा रहा है। कुल 30,000/- का मशरूका वन अमले द्वारा जप्त कर, फरार आरोपी के विरूद्ध वन अधिनियम के तहत कार्यवाही कर प्रकरण दर्ज कर तलाश की जा रही है।
