चोर के हौसले बुलंद, चौकी से करीब 100 मीटर दूर पान की दुकान में हजारो के सामान पर किया हाथ साफ…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
नगर क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई में चोरी की घटनाओं में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है, ऐसा ही एक मामला बीती रात सामने आया। जहां लाड़कुई चौकी से महज 100 मीटर की दूरी बस स्टैंड पर स्थित पान की दुकान में चोर ने हजारो के सामान पर हाथ साफ कर दिया। 

  वही जानकारी देते हुए दुकान मालिक ने बताया कि दुकान में रखें सभी सामानों पर चोर ने हाथ साफ कर दिया, महज 24 रुपए छोड़कर, बाकी दुकान में रखे राजश्री, विमल के पाउच के साथ सिगरेट, नगदी व अन्य समान ले गया।

  वही देखा जाए तो ग्राम लाड़कुई में लगभग आधा दर्जन से अधिक चोरियों का खुलासा चौकी पुलिस द्वारा अभी तक नहीं किया गया। वही मुकेश प्रजापति ने बताया कि इससे पूर्व भी उनकी दुकान में चोरी हुई थी, जिसका खुलासा पुलिस द्वारा आज दिनांक नहीं किया गया ओर अब एक बार फिर चोर ने हजारो रुपए का सामान ले गया, वही ग्रामीणों के माने तो इन दिनों गस्ती भी ना के बराबर की जा रही है।

  वही जानकारी के अनुसार एक मोटरसाइकिल से ही गस्ती की जा रही है, सूत्र बताते हैं कि यह महज डीजल बचाने के लिए ऐसा किया जा रहा है। इससे पूर्व भी कई चोरियां लाखों में हुई है, जिनका खुलासा भी लाड़कुई चौकी पुलिस द्वारा आज तक नहीं किया गया है, वहीं ताजा मामला सामने आया है, जिसमें भी हजारों रुपए की चोरी होना बताई जा रही है, वही रात में चौकी पर कम ही लोग रहते हैं।

   वही चौकी प्रभारी भी नसरुल्लागंज में निवास कर रहे है, जिन्हें छोड़ने और लेने के लिए वकायदा चौकी वाहन जा रहा है, लेकिन चौकी वाहन से गस्ती नहीं की जा रही, जिसमें ईंधन सबसे बड़ी वज़ह बताया जा रहा है, ऐसे में क्षेत्र में चोरियों की वारदातों में इजाफ़ा होना कोई बड़ी बात नहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!