सलकनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह, बोले-भारत बनेगा देश की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था…

मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान अपने परिवार के साथ मां विजयासन देवी के दरबार में पहुंचे।

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मध्यप्रदेश के पूर्व सीएम और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज अपने परिवार के साथ विजयासन देवी मंदिर सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने मां विजयासन देवी के दर्शन कर पूजा-पाठ की। केंद्रीय मंत्री बनने के बाद पहली बार शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर स्थित विजयासन देवी का आशीर्वाद लिया। वहीं उनके आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया।

बता दें कि, 17 जून को केंद्रीय कृषि और पंचायत ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान पत्नी साधना सिंह और दोनों पुत्र कार्तिकेय और कुणाल के साथ मां विजयासन देवी के दर्शन करने सलकनपुर पहुंचे। जहां उन्होंने गर्भगृह में बैठकर विधि-विधान के साथ पूजा-पाठ की। इसके अलावा मां विजयासन देवी की आरती और परिक्रमा भी की। इस दौरान मीडिया से बातचीत भी की।

केंद्रीय मंत्री शिवराज ने क्या कहा-

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से बातचीत में बताया कि जो जिम्मेदारी मिली है उसका मै निर्वहन करुंगा। पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत विकसित राष्ट्र बन रहा है। हम आने वाले समय में देश की सबसे बड़ी तीसरी अर्थव्यवस्था बनकर उभरेगा।

सलकनपुर पहुंचे केंद्रीय मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!