कांग्रेस नेता महेश राजपूत का जन्मदिन समर्थकों ने धूमधाम से मनाया….

– राजेश ठाकुर, बुदनी

नगर बुधनी के वरिष्ठ कांग्रेस नेता महेश सिंह राजपूत का जन्मदिन उनके समर्थकों ने बड़ी धुमधाम से मनाया, वहीं उनके जन्मदिन पर बुधनी विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस नेता व बुदनी विधान सभा प्रत्याशी रहे विक्रम मस्ताल, नसरुल्लागंज ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष देवीसिंह थारोल सहित कार्यकर्ताओ ने बुदनी पहुंचकर जन्मदिन मनाया ओर शुभकामनाएं दी।
वहीं जन्मदिन के अवसर पर महेश सिंह राजपूत ने शुभकामनाएं देने के लिए सभी क्षेत्रवासियों का आभार प्रकट किया है।
आपको बता दें मप्र की हॉट सीट बुधनी विधानसभा से महेश सिंह राजपूत ने पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने चुनाव लड़ चुके हैं और पूर्व में बुधनी जनपद अध्यक्ष के पद पर भी रह चुके हैं और वहीं क्षेत्र में अपनी पहचान के साथ मजबूत पकड़ रखते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!