लाड़कुई के युवक का नहर में मिला शव, पीथमपुर में निजी फैक्ट्री में करता था काम…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

भेरूंदा क्षेत्र के ग्राम लाड़कुई निवासी युवक का शव बड़वाह से करीब 06 किलोमीटर दूर ग्राम बफलगाॅव की नहर मे मिला है।
बताया जा रहा है कि युवक वर्तमान मे पीथमपुर में रहकर निजी फैक्ट्री में जाॅब करता था। बीती दो दिन पूर्व वह काम पर जाने का कहकर घर से निकला था। परिजनों ने पीथमपुर थाने में गुमशुदगी भी दर्ज कराई थी।
वही पुलिस की सूचना पर परिजन ने अस्पताल में पहुंचकर राहुल की शिनाख्त की। जिसके बाद राहुल के शव का पीएम कर परिजनों को सौंपा गया।
देर रात शव को लाड़कुई लाया गया, वही राहुल के दोस्तों ने बताया कि वह सेल फेक्ट्री में चेकर इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!