मार्शल आर्ट्स एकेडमी भैरुंदा के 04 खिलाड़ियों जीता मेडल…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मास्टर ऑफ ताऊ एसोसिएशन के तत्वावधान मे कराटे कलर बेल्ट परीक्षा और काठमांडू नेपाल मे आयोजित अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप मे भारत का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
जिसमे भैरुंदा मे स्थित मार्शल आर्ट्स एकेडमी के खिलाडी अक्षत यादव ने ब्राउन बेल्ट, सौरभ जाट ने ब्लू बेल्ट, धीरज वर्मा ने ऑरेंज बेल्ट व आयूष पंवार ने येलो बेल्ट प्राप्त कर भैरुंदा नगर का नाम रोशन किया।
वही कोच पंकज वर्मा ने बताया कि समारोह के मुख्य अतिथि के रूप मे सीहोर जिले के भाजपा के महामंत्री राजकुमार गुप्ता और सीहोर समाज सेविका सुश्री नीता सिंह राजपूत ने मेडल व बेल्ट और प्रमाणपत्र प्रदान कर सम्मानित किया और खिलाड़ियो को जीवन मे और भी ऊँचाई तक पहुंचने व उनके उज्जवल भविष्य की शुभकामनाए दी।
अक्षत यादव और सौरभ जाट ने अंतरराष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप नेपाल मे देश का व नगर भैरूंदा का नाम रोशन किया। कोच पंकज वर्मा सभी बच्चो की इस उपलब्धि पर प्रशंसता की और बच्चो के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। और भी आगे तक जाने के लिए भगवान से प्रार्थना की।
