अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
विकासखण्ड भैरुंदा के समीप ग्राम लाड़कुई में डेंगू का प्रकोप काफी बढ़ा है। जिससे कई लोग संक्रमित भी हुई है इसके अलावा एक व्यक्ति की मौत भी हो चुकी है। विगत दिनों मलेरिया विभाग द्वारा ग्राम में फॉग भी कराया गया इसके साथ ही साफ-सफाई रखने की भी ग्रामीणों को कहा गया था।

वही अब सीहोर कलेक्टर प्रवीण सिंह के संज्ञान में मामला आने के बाद कलेक्टर द्वारा सिविल अस्पताल भैरुंदा के सीबीएमओ डा.मनीष सारास्वत को दूरभाष के जरिए निर्देशित किया गया कि ग्राम लाड़कुई में डेंगू मलेरिया का प्रकोप बढ़ रहा है। जिसके लिए टीम गठित कर 26 जून से 02 जुलाई,2024 तक ग्रामवासियों को स्वास्थ्य सुविधा मुहैया कराया जाएं। इसके साथ ही अधिनस्त कर्मचारियो से ग्राम से लार्वा सर्वे कर रिपोर्ट सम्बधित कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए।

सीहोर कलेक्टर के निर्देश के बाद सिविल अस्पताल भैरुंदा के सीबीएमओ डा.मनीष सारास्वत ने 10 सदस्य टीम गठित की गई है। जो दस्तक अभियान के साथ ही लार्वा सर्वे का कार्य करेंगी ओर ग्रामीणों को डेंगू मलेरिया की सावधानियों को लेकर भी सजक किया जाए, जैसे कि कूलर की पानी की ट्रे, फ्रिज की ट्रे में मीठा तेल डाले व साफ-सफाई के विशेष ध्यान रखे जिससे कि मच्छर ना पनपे के साथ अन्य उपाएँ भी बताएं जाएंगे।
