महिलाओ को स्वभावलंबी बनाने की चर्चा, समाज सेविका ज्योति नामदेव और सुनील माहेश्वरी द्वारा किया स्वागत…
– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
झीलों की नगरी भोपाल आगमन के दौरान प्रसिद्ध वालीबुड फिल्म अभिनेता, जो कि मध्यप्रदेश सहित सम्पूर्ण भारत वर्ष ही नही अपितु विश्व में देश का नाम रोशन करने वाले चमकते सितारे, गोविंद नामदेव का भोपाल आगमन पर सुनील माहेश्वरी के नेतृत्व ने अंगवस्त्र पहनाकर, पुष्प गुच्छ भेट कर, होटल अशोका लिंक व्यू भोपाल में पहुंचकर स्वागत किया।
समाज बंधुओं विशेष तौर पर महिलाओं को विकसित और सशक्त बनने के क्षेत्र में गोविंद नामदेव से विचार साझा किये। साथ ही साथ उभरते हुए इस दौर में समाज की और उनके सहयोग और समर्पण कार्य के लिए भी चर्चा कर, आभार व्यक्त किया।
इस दौरान स्वागत करने वालो में मुख्य रूप से शिवम नामदेव, श्रीमती ज्योति नामदेव, अमित सिसोदिया, जितेंद्र राजपूत सहित नामदेव समाज और दामोदर, वंशिय, मेहता, माहेश्वरी (दर्जी) समाज के अन्य सामाजिक लोग उपस्थित रहे।
