लोकायुक्त टीम ने पटवारी को 15,000 की रिश्वत लेते हुए, रंगे हाथो किया गिरफ्तार…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
लोक आयुक्त भोपाल द्वारा बुधवार को रेहटी तहसील मे राजस्व विभाग के पटवारी सचिन यादव पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत कार्यवाही कर उससे 15,000 रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथो पकड़ा।

 आवेदक अधिवक्ता एवं कृषक ने लोकायुक्त भोपाल के एस पी मनु व्यास को शिकायत की थी, कि उसकी खेती की 01 एकड़ 20 डेसीमल जमीन ग्राम बोरदी तहसील रेहटी मे है जिसकी रजिस्ट्री तथा नामांतरण की कार्यवाही तहसीलदार रेहटी से वह करवा चुके है इस जमीन के बटान, सीमांकन और खसरा अपडेट करवाने के लिए आवेदक से प्रभारी पटवारी सचिन यादव ने 25,000/- रुपयों की रिश्वत की मांग की। 

रंगे हाथो पकड़ाया पटवारी…

   आवेदक रिश्वत नहीं देना चाहता था इसलिए आवेदक की शिकायत पर एस पी लोकायुक्त के द्वारा गठित दल ने बुधवार को कार्यवाही की तथा आवेदक से 15,000/- रूपये रिश्वत लेते हुए प्रभारी पटवारी सचिन यादव पुत्र देवेश यादव उम्र 40 वर्ष पटवारी हल्का 44 एवं प्रभारी पटवारी हल्का 06 निवासी नारायण सिटी कॉलोनी नसरुल्लागंज को पकड़ा।

   जैसे ही रिश्वत की यह राशि आरोपी ने तहसील कार्यालय रेहटी मे अपने कार्यालय के सामने परिसर मे शिकायतकर्ता से ली। शिकायतकर्ता का इशारा देखते ही लोक आयुक्त से आये अधिकारियो ने पटवारी को पकड़ लिया। पटवारी के हाथ धुलवाये जाने पर उसके हाथ लाल हो गए, लोक आयुक्त दल मे डीएसपी अनिल बाजपेई, निरीक्षक रजनी तिवारी, प्र.आर राजेंद्र पावन, प्र. आर रामदास कुर्मी, आर मनमोहन, साहू, हेमंत ठाकुर एवं हिम्मत सिंह शामिल थे।

सब इंस्पेक्टर रजनी तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!