शासन के आदेश तॉक पर – शिक्षकों की मर्जी से स्कूल में खुल रहा ताला… 

माध्यमिक शाला टीकामोड़ में शिक्षकों की लापरवाही आई सामने, 01 बजे ताला लगाकर नदारद हुए शिक्षक…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
वैसे तो स्कूल खुलने और बंद होने का समय शासन द्वारा निर्धारित किया गया हैं। बावजूद इसके देखने में आ रहा हैं कि कई स्कूलों के शिक्षक अपनी मनमर्जी से ही स्कूल खोल और बंद कर रहे हैं। जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई चौपट तो हो ही रही हैं, वहीं शासन का उद्देश्य भी पूरा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

ऐसा ही एक मामला सोमवार को माध्यमिक शाला टीकामोड़ में देखने में आया, जहां स्कूल में पदस्थ शिक्षक 4:30 के स्थान पर दोपहर 01 बजे ही स्कूल बंद कर घर चले गए। जब समय से पूर्व बच्चें घर पहुंचे तो परिजनों ने उक्त शिक्षक की वरिष्ठ अधिकारियों से शिकायत भी की, लेकिन अब देखना होगा कि परिजनों की शिकायत पर विभाग क्या संज्ञान लेता हैं। 

उल्लेखनीय हैं कि क्षेत्र में शिक्षा सत्र शुरु हुए डेढ़ माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन शिक्षकों का स्कूल में आने – जाने का समय शासन के नियमों के विपरित चल रहा है। देखने में यह भी आ रहा हैं कि ग्रामीण क्षेत्रों में संचालित स्कूलों का विभागीय अधिकारियों द्वारा औचक निरीक्षण भी नहीं किया जा रहा हैं। जिसके कारण कई स्कूलों के शिक्षक अपनी मर्जी से स्कूल आ जा रहे है। कुछ ऐसा ही मामला सोमवार को लाडक़ुई संकुल केंद्र के तहत आने वाले माध्यमिक शाला टीकामोड़ में देखने को मिला। जहां ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में पदस्थ शिक्षकों ने दोपहर 01 बजे ही स्कूल बंद कर दिया है। ऐसा पहली बार नहीं बल्कि कई बार देखा गया है। वहीं मामला तूल पकडऩे के बाद ड्यूटी पर पदस्थ शिक्षक का कहना है कि वह छुट्टी लेकर स्कूल बंद करके गया था। लेकिन शिक्षक ने यह छुट्टी किससे और कब ली, इसकी जानकारी जनशिक्षक व संकुल प्रभारी को भी नहीं है।

ग्रामीणो ने बिडीओ किया वायरल, दी जानकारी…

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!