कलेक्टर के अनुरोध पर बाघिन के घायल शावकों के लिए चली एक डिब्बे की विशेष ट्रेन…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

एक डिब्बे की विशेष ट्रेन को साथ लेकर कलेक्टर पहुंचे दुर्घटना स्थल मिडघाट बुधनी…

  • घायल दोनों शावकों को इस विशेष ट्रेन से लाकर भोपाल के वन्य प्राणी चिकित्सालय में किया गया भर्ती बता दे कि गत सोमवार 15 जुलाई को सुबह करीब 6 बजे सीहोर जिले के बुदनी के मिडघाट रेलवे ट्रैक पर बाघिन के तीन शावक ट्रेन की चपेट में आ गए थे। इस दुर्घटना में एक शावक की मृत्यु हो गई तथा दो शावक गंभीर रूप से घायल हो गए थे। घटना के दौरान वन्य प्राणी चिकित्सकों की टीम घटना स्थल पर पहुंची, लेकिन दोनों घायल शावकों की स्थिति को देखते हुए, वहां इलाज संभव नहीं था। दोनों को इलाज के लिए वन्य प्राणी चिकित्सालय भोपाल में तत्काल भर्ती कराना जरूरी था। कलेक्टर प्रवीण सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए भोपाल स्थित रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों से इस संबंध में संपर्क कर बताया कि मिडघाट घटनास्थल से दोनों घायल शावकों को भोपाल लाने के लिए एक डिब्बे की विशेष ट्रेन चलाने की आवश्यकता है। कलेक्टर प्रवीण सिंह के अनुरोध पर रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने एक डिब्बे की विशेष ट्रेन मंगलवार सुबह बुधनी के घटना स्थल मिडघाट तक भेजने का निर्णय लिया और कलेक्टर प्रवीण सिंह इस ट्रेन के साथ भोपाल से रवाना हुए। तत्काल दोनों घायल शावकों को ट्रेन से भोपाल लाकर वन विहार के वन्य प्राणी चिकित्सालय में भर्ती किया गया। दोनों घायल शावकों का इलाज अभी चल रहा है। इस पूरी कार्यवाही में सीनियर डीओएम निरीश कुमार राजपूत, वन मंडल अधिकारी मगन सिंह डाबर, एसडीएम राधेश्याम बघेल सहित राजस्व एवं वन विभाग की टीम मौजूद रही।

घायल शावको को रेल से रेस्क्यू किया…

एसडीएम, राधेश्याम बघेल बुधनी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!