थाना भैरूंदा पुलिस व्दारा खेतो में करंट फैलाने वालेआरोपी के विरूध्द प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया…

– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

दिनांक 11/07/2024 को फरियादी आशीष श्रीवास्तव परियोजना परिक्षेत्र लाडकुई पूर्व वन विकास निगम कार्यालय ने रिपोर्ट किया कि दिनांक 11/07/24 को समय करीबन 11.30 से 12.00 बजे दोपहर को मैं, सुरक्षा श्रमिक मनोज पैठारी व वनरक्षक विनोद वर्मा के साथ बीट भिलाई कक्ष क्र.452 पर वन विभाग की अतिक्रमण की भूमि पर रतनजोत, बबुल व शीशम के बीज फेंकने गया था। तो वहां पर उपसिंह उर्फ गुड्डु बारेला पिता सौदा बारेला निवासी भिलाई ने वनभूमि पर लकडियो की छोटी छोटी खूंटी गाडकर जीआई तार लगाकर उसमे बिजली का करंट छोड रखा था। मैने वन भूमि पर लगे जीआई तार को अपने हाथ से पकडकर खीचने का प्रयास किया तो मुझे खुटी में लगे जीआई तार से करंट लग गया। करंट के झटके से मैं जमीन पर गिर गया। मेरे साथी चौकीदार मनोज पैठारी ने मुझे तार से दूर किया और उठाया। करंट लगने से मैं बेहोश हो गया था फिर चौकीदार ने फोन कर 100 नंबर गाडी बुलायी व वरिष्ठ अधिकारियो को सूचना दी। उबसिंह उर्फ गुडडु बारेला द्वारा लापरवाही एवं उपेक्षा पूर्ण कार्य कर वन भूमि पर खूंटी गाडकर उसमे जीआई तार लगाकर उसमे करंट छोडा गया है जिससे मुझे करंट लगा जिससे मेरा जीवन संकट में पड गया था।

फरियादी आशीष श्रीवास्तव की रिपोर्ट पर से आरोपी उपसिंह उर्फ गुड्डू बारेला पिता सेवाराम उर्फ सोदा बारेला निवासी भिलाई के विरूध्द अपराध क्रमांक 339/24 धारा – 125,125(क) बीएनएस का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया। दौराने विवेचना फरियादी व साक्षियो के कथन लिए व आरोपी तलब कर न्यायालय उपस्थित हेतु नोटिस तामिल कराया व प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर एसडीएम कार्यालय भैरूंदा पेश किया जेल वारंट प्राप्त कर आरोपी को जेल दाखिल किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!