– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
भैरूंदा अन्तर्गत 34 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य किया जा रहा है, उपार्जन केंद्र पर NAN FAQ मूंग खरीदी की शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम मदनसिंह सिंह रघुवंशी द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिए गए है कि उपार्जन केन्द्र की सतत् मानिटरिंग कर FAQ मूंग की ही खरीदी सुनिश्चित करावें। किसी भी परिस्थिति में NAN FAQ मूंग की खरीदी नहीं की जावे इसका विशेष ध्यान रखें। तथा गोदाम पर उपार्जित समस्त भण्डारित हुए मूंग का सत्यापन कर FAQ/ NAN FAQ की खरीदी गई मात्रा की जांच कर प्रतिवेदन कार्यालय में प्रस्तुत करें।
इन अधिकारियों को दिए निर्देश….
- वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी भैरूंदा जिला सीहोर।
- सचिव कृषि उपज मंडी समिति भैरूंदा जिला सीहोर
- शाखा प्रबंधक, जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्या. शाखा भैरूंदा /इटावा / लाड़कुई
- शाखा प्रबंधक म.प्र. वेयरहाउसिंग कार्पो, शाखा भैरूंदा जिला सीहोर।
- केन्द्र सहायक म.प्र.राज्य कृषि विपणन संघ भैरूंदा।
- हल्का पटवारी / ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी नोडल अधिकारी मूंग उपार्जन केन्द्र समस्त अनुविभाग भैरूंदा

आदेश में उपार्जन केन्द्रों पर NAN FAQ मूंग खरीदी की मिली शिकायत ..
रबी विपणन वर्ष 2024-25 अन्तर्गत उपार्जन केन्द्रों पर NAN FAQ मूंग खरीदी के संबंध में, अपर मुख्य सचिव, किसान कल्याण तथा कृषि विकास विभाग मध्यप्रदेश के पत्र क्रमांक / सां./ST-2/ समर उपा./2024/943 भोपाल दिनांक 24 जून 2024 के अनुसार भारत सरकार के प्राईस सपोर्ट स्कीम योजना अन्तर्गत वर्ष 2024 में ग्रीष्मकालीन फसल मूंग को न्युनतम समर्थन मूल्य पर दिनांक 20 जून 2024 से 31 जुलाई 2024 तक उपार्जन कार्य किया जा रहा है।
वही अनुविभाग भैरूंदा अन्तर्गत 34 उपार्जन केन्द्रों पर समर्थन मूल्य पर मूंग खरीदी का कार्य किया जा रहा है, उपार्जन केंद्र पर NAN FAQ मूंग खरीदी की शिकायत प्राप्त होने के बाद एसडीएम मदनसिंह सिंह रघुवंशी द्वारा संबंधित अधिकारी/कर्मचारी को निर्देश दिए गए है।
शिकायतों के लिए सतत मॉनिटरिंग के निर्देश…
उपार्जन केन्द्र की सतत् मानिटरिंग कर FAQ मूंग की ही खरीदी सुनिश्चित किया जावें। किसी भी परिस्थिति में NAN FAQ मूंग की खरीदी नहीं की जावे, इसका विशेष ध्यान रखें। तथा गोदाम पर उपार्जित समस्त भण्डारित हुए मूंग का सत्यापन कर FAQ/ NAN FAQ की खरीदी गयी मात्रा की जांच कर प्रतिवेदन इस कार्यालय में प्रस्तुत करें।
