सीहोर पुलिस की जनसामान्य से अपील…

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा

पुलिस अधीक्षक सीहोर मयंक अवस्थी ने सभी अभिभावकों से अपील करते हुए कहा कि वह अपने बच्चों को नदी, तालाब, पोखर में नहाने अथवा पिकनिक के लिए जाने से मना करें।
साथ ही नागरिकों से अपील की है कि नदी, नाले, पुल, पुलिया, रपटा पर जलभराव की स्थिति में वहां से गुजरने वाले रास्तों को बाढ़ एवं पानी होने की स्थिति में पार न करें।
पुलिस अधीक्षक सीहोर श्री अवस्थी ने जिले के समस्त एससडीओपी, थाना प्रभारियों को निर्देश दिये हैं कि अपने अपने थाना क्षेत्र के सभी तालाबों, डेम, नदी, नालों और जल भराव वाले क्षेत्रों पर लगातार निगाह रखें ओर लगातार बारिश के मद्देनजर पुल, रपटा पर पानी होने की स्थिति में दो पहिया, चार पहिया जीप, कार, बसों को रपटा पार करने से रोकें तथा संभावित रपटों पर बोर्ड एवम् स्टॉपर लगाएँ।

जनहित में जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!