– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
बुधनी की रेहटी तहसील के अंतर्गत आने वाले ग्राम पान गुराडिया में आश्चर्य चकित कर देने वाला घटना सामने आई एक हादसा, जहाॅ बरसते पानी में चल रही, बोलेरो कार में अचानक आग लग गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी धू-धू कर जलने लगी।
वही मिली जानकारी के अनुसार नीलकछार के रहने वाले अजयसिंह राजपूत अपनी बोलेरो कार से ग्राम धनकोट से नीलकछार की ओर आ रहे थे, तभी ग्राम पान गुराडिया के पास उनकी गाड़ी के बोनट के पास से धुआ निकलता हुआ दिखाई दिया। वह जब तक गाड़ी रोकते, तब तक गाड़ी में लपटे उठने लगी। वह अचानक गाड़ी में से कूद कर भागे और अपनी जान बचाई। गाड़ी रोड को छोड़ते हुए खेत में घुस गई और देखते ही देखते पूरी गाड़ी जल गई।
