– अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
सीहोर जिले के भैरूंदा नगर में जन्माष्टमी पर राधा-कृष्ण मंच के नेतृत्व में भव्य चल समारोह निकाला गया। चल समारोह बीव्हीएम इंटरनेशनल स्कूल से प्रारंभ होकर सीहोर नाका, मेंन रोड रायल मार्केट, जेपी मार्केट, दुर्गा मंदिर चौराहा, बस स्टैंड होता हुआ कृषक संगोष्ठी भवन पर समाप्त हुआ। चल समारोह में आगे चलते घोड़े, बैंड बाजे की थाप के लोक नृत्य करते युवक, बग्गी पर राधा कृष्ण की झांकी आकर्षण का केंद्र रही, लोक कलाकारों द्वारा आकर्षक नृत्य की प्रस्तुति देखते ही बनती थी।
वही चल समारोह का जगह-जगह व्यापारियों, सामाजिक संगठनों सहित नगर परिषद अध्यक्ष मारुति शिशिर एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा हार फुल माला से फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। दुर्गा मंदिर चौराहे पर भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, पूर्व विधायक राजेन्द्र सिंह राजपूत द्वारा चल समारोह पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। समारोह का नगर के कृषक संगोष्ठी भवन का समापन किया, इस दौरान कृषक संगोष्ठी भवन मे कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जहाॅ भगवान श्रीकृष्ण की आरती पूजन कर, वही क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्यों को लेकर अन्य सामाजिक लोगों को सम्मानित भी किया गया।




