भारत में रहना है तो ‘राम-कृष्ण की जय’ कहना होगा: CM मोहन यादव

अमित शर्मा, लाड़कुई/भेरूंदा
मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा है कि भारत में रहने वालों को राम-कृष्ण की जय कहना होगा। उन्होंने रहीम और रसखान का जिक्र करते हुए कहा कि इसलिए याद किया जाता है क्योंकि वह खुद को इस मिट्टी से जोड़कर चले।

मोहन यादव ने सोमवार को अशोकनगर जिले के चंदेरी में जन्माष्टमी के अवसर पर आयोजित ‘श्रीकृष्ण पर्व’ कार्यक्रम में सामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने कहा, ‘रहीम-रसखान अपने को यहां की मिट्टी में जोड़कर चले। सदियों से हम उनका स्मरण करते हैं। जो यहां का खाता है और कहीं और का बजाता है यह नहीं चलेगा। भारत में रहना होगा तो राम-कृष्ण की जय कहना होगा।

मोहन यादव ने कहा, ‘हमारे देश के अंदर हम सबका सम्मान करना चाहते हैं। हम किसी का अपमान नहीं करते हैं। हमारे देश में पवित्रता के बलबूते पर कितना अच्छा लगता है आज मैं चंदेरी में हैंडलूम पार्क में गया, क्या हिंदू क्या मुसलमान सब धूमधाम से मेहनत कर रहे हैं। यह पवित्रता का भाव चाहिए। हम तो सभी के लिए पवित्रता का भाव रखते हैं। आपकी पूजा पद्धति कोई भी हो, आप किसी भी धर्म को मानते हों, सब छूट है आपको। लेकिन सबसे पहले देश भक्ति भी चाहिए। देशभक्ति के बिना कुछ नहीं हो सकता है। देश है तो हम सब रहेंगे। इसलिए देशभक्ति की जरूरत है।

वही सूबे के मुखिया के इस बयान को छतरपुर मामले में हो रही राजनीति पर पलटवार के तौर पर देखा जा रहा है। छतरपुर कोतवाली में पथराव के मुख्य आरोपी हाजी शहजाद अली की हवेली जमींदोज करने के बाद विपक्षी दल बीजेपी सरकार पर हमलावर हैं। इस घटना के बाद ही मुख्यमंत्री मोहन यादव ने पुलिस को कार्यवाही के साफ निर्देश दिए थे। कहा था कि मध्यप्रदेश ‘शांति का प्रदेश’ है, कोई भी कानून को हाथ में ले यह बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे अराजक तत्वों पर मध्यप्रदेश पुलिस द्वारा कठोर कार्य़वाही की जाए। प्रदेश में शांति और सौहार्द बना रहे यही हमारी प्राथमिकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Translate »
error: Content is protected !!